PALI SIROHI ONLINE
मंडोर एक्सप्रेस में दो एसी कोच बढ़े,यात्रियों को मिलेगी राहत
जोधपुर। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मंडोर एक्सप्रेस में अस्थाई रूप से दो एसी कोच बढ़ाने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 22491/22492 जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर में एक एसी थ्री टियर और एक एसी थ्री टियर इकोनॉमी कोच जोड़ा जाएगा।
जोधपुर से अतिरिक्त कोच 9 से 15 सितंबर तक और दिल्ली से 10 से 16 सितंबर तक लगाए जाएंगे। इससे इस अवधि में यात्रियों को अतिरिक्त आरक्षित बर्थ मिल सकेंगी।
जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह अस्थाई व्यवस्था की गई है। इससे जोधपुर-दिल्ली के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।


