PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली शहर के सुमेरपुर रोड स्थित बांडी नदी रपट पर सोमवार को एक निजी बस असंतुलित होकर रपट से नीचे नदी में उतर गई। हादसे में बस में सवार करीब 7-8 यात्री चोटिल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकालने और हॉस्पिटल पहुंचाने में मदद की। सभी घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।


