PALI SIROHI ONLINE
लुणावा में दही हांडी कार्यक्रम में दिखा युवाओं का जोश
लुणावा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व को लेकर शनिवार शाम लुणावा गांव में श्री कृष्ण नवयुवक मित्र मंडल की ओर से महाराणा प्रताप चौक पर दही हांडी कार्यक्रम का जोरदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।
दही हांडी कार्यक्रम के दौरान युवाओं में मटकी फोड़ने को लेकर खासा जोश देखने को मिला। युवाओं ने एक-दूसरे के सहयोग से मानव पिरामिड बनाकर दही हांडी फोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम देखने के लिए उपस्थित रहे और युवाओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान महाराणा प्रताप चौक पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


