PALI SIROHI ONLINE
पाली पुलिस की बडी सफलता, भैंस चोरी गिरोह का पर्दाफाश पुलिस थाना देसूरी द्वारा अलग अलग गाव से हुई मैसे चोरी की वारदात का बड़ा खुलासा।भैस चोरी गिरोह की सबसे बड़ी शातिर गैंग के 07 आरोपी गिरफतार ।आरोपी मैसो को बुचड़खाने में बेचकर अवैध तरीके से कमाते थे मुनाफा ।
घटना का विवरण :- पाली जिले के पुलिस थाना देसुरी तथा सादडी हल्का क्षेत्र में विगत साल भर से लगातार भैसे गुम होने की घटनाए सामने आ रही थी। भैस गुम होने की घटनाओं से किसानों एवं पशुपालकों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ था। मामला किसानों एवं पशुपालकों की आजीविका से जुड़ा होने तथा गंभीर प्रकृति का होने के कारण प्रकरण मे त्वरित खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एवं किसानों एवं पशुपालकों को राहत दिलानें के लिए जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से निर्देश प्रदान किये गये तथा किशोर सिंह भाटी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली, रतनाराम जी वृताधिकारी पुलिस उपाधीक्षक बाली के निकटतम सुपरविजन में एवं उरजाराम उनि थानाधिकारी पुलिस थाना देसुरी जिला पाली के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीमो का गठन किया गया। पुलिस टीमो द्वारा पडताल शुरू करने पर देसुरी व सादडी थाना क्षेत्र में सैकडौ भैसे गुम हो जाने के मामले सामने आये तथा दिनांक 18.08.2026 को प्रार्थी रमेश कुमार पुत्र भैराराम मेघवाल, निवासी जोबा, पुलिस थाना देसूरी द्वारा थाना हाजा पर उपस्थित होकर रिपोर्ट पेश की गई कि उसकी पालतू भैंसें चरने के लिए गई हुई थीं। इसी दौरान नेमाराम देवासी निवासी गुड़ा पाटिया व उसके सहयोगियो द्वारा द्वारा भैंसों को टेम्पो में भरकर चोरी की नीयत से ले जाने का प्रयास किया जा रहा था। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई एवं पीडित की रिपोर्ट पर प्रकरण सं 109/2026 पीएस देसुरी धारा 303 (2)/62 बीएनएस 2023 दर्ज कर जांच शुरू की गई ।
किए गए प्रयासः वारदातो का खुलासा करने के लिए पुलिस द्वारा जगह बजगह से गुमशुद हुई भैसों का एक डाटा तैयार किया गया। डाटा के अनुसार जगह- जगह से वैज्ञानिक एंव तकनीकी साक्ष्य संकलित कर विभिन्न जगहो से भौतिक जानकारी एंव आसुचना एकत्रित की गई। पुलिस टीमों द्वारा लगातार दिन रात अथक परिश्रम करते हुए मानवीय आसुचना, मुखबीर तंत्र, तकनीकी सुचना एंव विश्लेशण तथा उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज एंव परम्परागत पुलिसिंग के माध्यम से छोटी से छोटी सुचना का सत्यापन किया गया। टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एंव पूर्व में चालानशुदा नकबजन एंव आपराधिक प्रवृति के लोगों से जांच पडताल कर आसुचना एकत्रित की गई। पुलिस टीम की अथक मेहनत एंव प्रभावी कार्यवाही के परिणाम स्वरूप भैंस चोरी गिरोह का बडा खुलासा हुआ तथा भैसे चोरी वारदातो में सलिप्त 07 शातिर आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफतार किया गया। आरोपियों से गहन अनुसधान एंव पुछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि आरोपी जंगल में या गांव के आस पास के सुनसान इलाके में विचरण कर रही भैसो की रैकी कर मौका मिलते ही पैदल पैदल रात्रि मे भैसो को चोरी कर ले जाते। आरोपीगणो द्वारा उक्त मैसो को आगे अपने गिरोह को बेचकर मुनाफा कमाते थे तथा उक्त भैसे बुचडखाना जक जाना अनुसंधान मे सामने आया है। मुल्जिमानो से उक्त भैसो से प्राप्त किये गये मुनाफे से रिकवरी के प्रयास किये जा रहे है। आरोपियो से अग्रिम गहन अनुसंधान जारी है देसुरी पुलिस टीम द्वारा की गई इस कार्यवाही से किसानों एवं पशुपालको को बड़ी राहत प्रदान होगी ।
पुलिस टीमः-
1. उरजाराम उनि थानाधिकारी पुलिस थाना देसुरी पाली
2.गौतम आचार्य सउनि साइबर सेल पाली
3.जगाराम सउनि जिला विशेश शाखा पाली
4. शैतानिसिंह सउनि पुलिस थाना देसुरी जिला पाली
5. रघुवीर सिंह सउनि पुलिस थाना देसुरी जिला पाली
6.अर्जुन राम मुआ 1222 पुलिस थाना देसुरी जिला पाली (विशेष भुमिका)
7. संतराम कानि 1337 वृत कार्यालय बाली जिला पाली (विशेष भुमिका)
8. धर्मेन्द्र कुमार कानि 791 पुलिस थाना देसुरी जिला पाली (विशेष भुमिका)
9. राकेश कुमार कानि 1830 पुलिस थाना देसुरी जिला पाली (विशेष भुमिका)
10. प्रकाश कानि 479 पुलिस थाना देसरी जिला पाली
11 रामचन्द्र कानि 1391 पुलिस थाना देसी जिला पाली
12. रामनिवास कानि 642 जिला विशेश शाखा पाली
13. विक्रम कानि 1348 पुलिस थाना देसरी जिला पाली
14.देवीलाल कानि 1710 पुलिस थाना देसी जिला पाली
15.नवरतन कानि 1849 पुलिस थाना देसरी जिला पाली
16. चन्द्रशेखर कानि 63 पुलिस थाना देसरी जिला पाली
17.श्रवण कानि चालक 1651 पुलिस थाना देसी जिला पाली
18.संजय लबाना रिकानि 878 पुलिस थाना देसी जिला पाली
19. शंभुसिंह रिकानि 932 पुलिस थाना देसरी जिला पाली
20.हिम्मत राम चालक 112 वाहन पुलिस थाना देसुरी जिला पाली
गिरफतार आरोपीगण –
1. नेमाराम पुत्र मोतीराम उम्र 60 साल निवासी गुडा पाटियान पुलिस थाना सादडी जिला पाली
2. शंकरलाल पुत्र जीवाराम उम्र 39 साल निवासी जोबा पुलिस थाना देसुरी जिला पाली
3. नरेश पुत्र हीराराम उम्र 20 निवासी जोबा पुलिस थाना देसुरी जिला पाली
4. अमराराम पुत्र पुनाराम उम्र 40 निवासी सादडी झुंपा पुलिस थाना सादडी जिला पाली
5. सुमेरसिह पुत्र नाथुसिह उम्र 42 साल निवासी मोरखा पुलिस थाना सादडी जिला पाली
6. रमेश पुत्र मीठालाल उम्र 26 साल निवासी सादडी झुंपा पुलिस थाना सादडी जिला पाली
7. पप्पु पुत्र सभा उर्फ मोरू उम्र 22 साल निवासी जोडालियापुलिस थाना आमेट जिला राजसमंद


