PALI SIROHI ONLINE
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में, ओमप्रकाश चौधरी . अति. पुलिस अधीक्षक पाली एवं अमरसिह रतनू वृताधिकारी वृत पाली ग्रामीण के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना रोहट पाना चौधरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
घटना का विवरणः- दिनांक 21.08.2026 को प्रार्थी उम्मेदसिह पुत्र शैतानसिह उम्र 40 वर्ष निवासी42 कृष्णा नगर पाली सिक्युरिटी प्रभारी इण्डस टॉवर कम्पनी पाली ने उपस्थित थाना होकर एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि सरहद बिठू में लगे इण्डस टॉवर से 48 बैटरिया चौरी कर ले गये है वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 169/21.08.2026 धारा 303 (2) बीएनएस मे दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। दौराने अनुसंधान विराराम उर्फ विरू पुत्र बुधाराम उम्र 22 साल व चौथाराम उर्फ सवाईराम पुत्र श्री गमाराम उर्फ गोपाराम उम्र 24 साल निवासीयान बेलवा राजगढ पुलिस थाना बालेसर जिला जोधपुर ग्रामीण व राजुराम पुत्र देवाराम उम्र 19 साल निवासी देडा थाना शेरगढ जिला जोधपुर ग्रामीण व जगदीश पुत्र सुगनाराम उम्र 36 साल निवासी गवारीया बस्ती तिवरी थाना मथानिया जिला जोधपुर आयुक्तालय को गिरफतार किया जाकर अभियुक्तगणो से प्रकरण में चोरी हुई 24 बेटरीया बरामद की गई। शेष मुल्जिमान की तलाश व अनुसंधान जारी है।
गठित टीमः-
1.कंवरलाल हैड कानि न 670 पुलिस थाना रोहट
2. राकेश कानि न 1308 पुलिस थाना रोहट
3. दिनेश कानि 62 पुलिस थाना रोहट
4. तेजाराम कानि न 476 पुलिस थाना रोहट
5. प्रदीप कानि न 50 पुलिस थाना रोहट
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरणः-
01. विराराम उर्फ विरू पुत्र बुधाराम जाति भील उम्र 22 साल निवासी बेलवा राजगढ पुलिस थाना बालेसर जिला जोधपुर ग्रामीण
02 चौथाराम उर्फ सवाईराम पुत्र गमाराम उर्फ गोपाराम उम्र 24 साल निवासी बेलवा राजगढ पुलिस थाना बालेसर जिला जोधपुर ग्रामीण
03. राजुराम पुत्र देवाराम उम्र 19 साल निवासी देडा थाना शेरगढ जिला जोधपुर ग्रामीण
4. जगदीश पुत्र सुगनाराम उम्र 36 साल निवासी गवारीया बस्ती तिवरी थाना मथानिया

