• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

ट्रक-ट्रेलरों से डीजल-बैटरी चोरी का खुलासा: 2 आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर डीजल-बैटरी बरामद; सोलर प्लेट चोरी का भी पता चला

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 6, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जैतारण (ब्यावर)-आनंदपुर कालू थाना पुलिस ने अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के पास खड़े ट्रक-ट्रेलरों से डीजल और बैटरी चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 30 लीटर डीजल और एक स्टार्टर बैटरी मिली है। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों से इलाके में हुई अन्य चोरियों के बारे में भी जानकारी सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक 28 अगस्त 2026 को अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट, बलाड़ा के पास पार्किंग में खड़े ट्रक-ट्रेलरों से बैटरी औरडीजल चोरी होने की घटना हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध लोगों की जानकारी जुटाई और उनकी तलाश शुरू की। इसके बाद चंद्राराम (40) पुत्र बाबूराम, निवासी टुकड़ा, थाना रास, जिला ब्यावर और देवाराम (30) पुत्र अमरराम, निवासी टुकड़ा, थाना आनंदपुर कालू, जिला ब्यावर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों की बताई जगह से 30 लीटर डीजल और एक स्टार्टर बैटरी मिली। पुलिस अब आरोपियों से चोरी की अन्य घटनाओं और उनमें शामिल दूसरे लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों से सोलर प्लेट चोरी के एक मामले के बारे में भी जानकारी मिली है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में कुछ और आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। इनमें महेंद्र पुत्र मांगुराम बावरी, निवासी टुकड़ा, थाना रास, जिला ब्यावर और मेवाराम पुत्र तुलछाराम बावरी, निवासी बलाड़ा, थाना रास, जिला ब्यावर के नाम सामने आए हैं। पुलिस इनके साथ ही अन्य संभावित सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Previous Post

घर के पास खड़ी बस चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तारः डीगांव से पकड़ा, पूछताछ में वारदात कबूली; बस पहले ही बरामद

Next Post

सुमेरपुरः अज्ञात वाहन की टक्कर से नेतरा के युवक की मौत

Next Post

सुमेरपुरः अज्ञात वाहन की टक्कर से नेतरा के युवक की मौत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page