PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-भीनमाल में घर के पास खड़ी बस चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भरताराम पुत्र रवाराम भील (28) को डीगांव से पकड़ा। वह भंडार नाडी के पास डीगांव, थाना करड़ा का रहने वाला है। चोरी हुई बस पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है।
थानाधिकारी राजेंद्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम ने गोपनीय तरीके से जानकारी जुटाई और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी। इसके बादपुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में भरताराम ने भीनमाल कस्बे में रात के समय खड़ी बस चोरी कर ले जाने की बात स्वीकार की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से मामले में आगे पूछताछ कर रही है।
18 अगस्त की रात घर के पास खड़ी की थी बस
पुलिस के अनुसार मामले में 19 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज हुई थी। भीनमाल निवासी मोहम्मद शाबीर ने शिकायत दी थी कि उनकी बस भीनमाल-सिणधरी रूट पर चलती है। शिकायत के मुताबिक, मोहम्मद शाबीर ने 18 अगस्त की शाम बस को रूट से लाकर अपने घर के पास खड़ा किया था। अगले दिन 19 अगस्त की सुबह बस वहां नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और जांच के दौरान आरोपी तक पहुंची।
आरोपी पर पहले से बाइक चोरी के 2 केस
पुलिस ने बताया कि भरताराम के खिलाफ थाना करड़ा और रानीवाड़ा में मोटरसाइकिल चोरी के 2 मामले पहले से दर्ज हैं।
इस कार्रवाई में एएसआई किशनाराम, कांस्टेबल भंवरलाल, अशोक कुमार और श्रवण कुमार शामिल रहे। पुलिस आरोपी से बस चोरी की वारदात और अन्य मामलों को लेकर पूछताछसे बस चोरी की वारदात और अन्य मामलों को लेकर पूछताछ कर रही है।




