PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के नाना गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व देर रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर राधा-कृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गईं और मंदिर परिसर में विशेष सजावट की गई।
रात में जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ, मंदिर में जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। जन्म के बाद पालने में विराजमान कान्हा जी को ग्रामीणों ने झूला झुलाया और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष एवं बच्चे मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ जन्माष्टमी पर्व मनाया और भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि की कामना की।


