• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-निकाय चुनाव रणभेरी का रास्ता साफ,प्रत्याशीयो को चुनाव चिह्न आवंटित होते ही चुनावी कार्यालयो का हुआ उद्घाटन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 4, 2026
in Local
0
तखतगढ-निकाय चुनाव रणभेरी का रास्ता साफ,प्रत्याशीयो को चुनाव चिह्न आवंटित होते ही चुनावी कार्यालयो का हुआ उद्घाटन

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

निकाय चुनाव रणभेरी का रास्ता साफ,प्रत्याशीयो को चुनाव चिह्न आवंटित होते ही चुनावी कार्यालयो का हुआ उद्घाटन

चुनाव प्रचार का घमासान तेज कई वार्डो मे कांटे की टक्कर तो कई जगह निर्दलीय बिगाडेगे समीकरण

तखतगढ 4 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) 11 सितम्बर को होने जा रहे तखतगढ नगर पालिका के 25 वार्डो के लिए आम चुनाव को लेकर गुरुवार को नगर पालिका के वार्ड 22 की निर्दलीय प्रत्याशी शिल्पा के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद अब 24 वार्डो मे भाजपा- कांग्रेस एव निर्दलीय कुल 87 प्रत्याशीयो के चुनावी रणभेरी का रास्ता साफ होने के बाद शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा सभी 87 दावेदारो को चुनाव चिह्न आवंटित करते ही चुनावी कार्यालय का उद्घाटन कर चुनाव प्रचार का घमासान तेज हो गया है।कई वार्डो मे कांटे की टक्कर तो कई जगह भाजपा-कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय जंग में निर्दलीय समीकरण बिगाड ने मे जोर लगा दिया है।

मतदाताओ किसी प्रकार का प्रलोभन देना या धमकाना अपराध- पुरण कुमार

शुक्रवार को चुनाव कार्यालय मे चुनाव चिह्न आवंटित के बाद रिटर्निंग ऑफिसर पुरण कुमार, सहायक रीजनिंग ऑफिसर जितेंद्र कुमार बबेरवाल एव राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने उपस्थित सभी चुनाव मैदान मे प्रत्याशीयो को आदर्श आचार सहिता उलंघन के नियमो खर्च पर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा गया कि पार्षद चुनाव के दौरान अभयार्थीयो को भय मुक्त एव शांति पूर्ण चुनाव करने को लेकर चुनाव आयोग के दिशा निर्देशोनुसार चुनाव प्रचार के लिए 1.50 लाख रुपए खर्च करने की अनुमती दी गई है। किसी भी मंदिर मस्जिद एवं सार्वजनिक स्थानों पर सभा नहीं कर सकेंगे चुनाव प्रचार के खर्च का ब्यौरा मतदान के बाद चुनाव कार्यालय मे दिखाना होगा। चुनावी बडी सभा आयोजित के लिए पूर्व मे कार्यालय से अनुमती लेना आवश्यक है। मतदाताओ को किसी प्रकार प्रलोभन देना या उनको धमकाना गंभीर अपराध है। उन्होंने आदर्श आचार संहिता का पालन करने की हिदायत भी है।

यह है त्रिकोणीय जंग के मैदान में अभयार्थी

शुक्रवार को कार्यालय रिटर्निंग अधिकारी नगरपालिका तखतगढ़ से जारी अभ्यर्थियों की सूची के अनुसार वार्ड संख्याः 01 से कका-भाजपा, मोनिका देवी-कांग्रेस तो
रिंकु कुमारी-निर्दलीय मैदान मे है। वार्ड संख्याः 02 से कानाराम-कांग्रेस, राजेश कुमार-भाजपा के बीच दूदाराम, राजेश कुमार,वेनाराम तीनो निर्दलीय मैदान मे है। वार्ड संख्या 03 से दिनेश कुमावत-भाजपा,पुजा कुमारी- कांग्रेस तो भरत सोनी निर्दलीय मैदान मे,वार्ड संख्या 04 से दरिया-कांगरेस,मंजु माली-भाजपा तो सविता निर्दलीय मैदान मे,वार्ड संख्या 05 से प्रर्वती- कांग्रेस, हुलीदेवी-भाजपा तो अम्बा देवी,हिना आबुराज रावल और हीना कुमारी तीनो निर्दलीय मैदान मे है।

वार्ड संख्या 06 से अफजल हुसैन-कांग्रेस, पेमाराम कुमावत-भाजपा के बिच अर्जुन सुथार, अशोक सुथार, खुशबू रावल, चंपालाल, प्रदीप सोनी, और साहिल माली कुल 6 अभयार्थी मैदान रहकर समीकरण बिगाडेगे।वार्ड संख्या 07 से प्रदीप कुमार- कांग्रेस, सुरेश सोलंकी- भाजपा, तो कमलेश रावल और दलपत सिंह दोनों निर्दलीय मैदान में है। वार्ड संख्या 08 से गीता सोमपुरा- भाजपा,यहा कांग्रेस की सायरा बानो का आवेदन खारिज होने से लक्ष्मी सुथार निर्दलीय के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। वार्ड संख्या 09 से उत्तम कुमार जीनगर- भाजपा, विक्रम कुमार- खटीक कांग्रेस तो कुयाराम, गणेशराम,रूपाराम तीन निर्दलीय मैदान मे है। वार्ड संख्या 10 से खीमाराम- कांग्रेस,सुरेश कुमार मेघवाल-भाजपा तो नारायण लाल, बाबुलाल और रामचंद्र जीनगर तीनो निर्दलीय मैदान रामचंद्र भारी पड सकते है। वार्ड संख्या 11 से अतकी देवी- कांग्रेस, शर्मीला कुमारी-भाजपा के बीच ओटी देवी- निर्दलीय मैदान मे है। वार्ड संख्या 12 से छगनलाल-भाजपा,भवरलाल मीना- कांग्रेस के बीच मोतीलाल और सुखदेव मीणा निर्दलीय मैदान मे है। वार्ड संख्या 13 से पोनी पुखाराम- भाजपा, शोभा मेवाडा कांग्रेस के बीच रेखादेवी निर्दलीय मैदान मे है। वार्ड 14 से पारस सोलंकी-भाजपा, हंसराज देवासी- कांग्रेस के बीच छगनलाल निर्दलीय समीकरण बिगाड सकते है। वार्ड संख्या 15 से विनोद प्रजापत-भाजपा, सुरज वाल्मीकि-कांग्रेस के बीच सुरेश कुमार निर्दलीय मैदान मे है।

वार्ड संख्या 16 से वगताराम देवासी- भाजपा,सरोज मेवाडा- कांग्रेस तो रणवीर कुमार-निर्दलीय मैदान मे।वार्ड संख्या 17 से ओटी बाई-भाजपा, प्रमिला देवी- कांग्रेस तो पंकु कुमारी निर्दलीय मैदान मे है। वार्ड संख्या 18 से करण कुमार- भाजपा, मनोहर कुमार- कांग्रेस तो श्रवण दास-निर्दलीय मैदान मे है। वार्ड संख्या 19 से अनराज मेवाडा- कांग्रेस, लक्ष्मण राम- भाजपा के बीच रामाराम निर्दलीय मैदान मे है। वार्ड संख्या 20 से जयश्री नामा-भाजपा,मनोहरसिह-कांग्रेस तो मनीष कुमार और संजय कुमार दो निर्दलीय मैदान मे है। वार्ड संख्या 21 से पुष्पा-कांग्रेस,महेश रावल-भाजपा तो ललित व्यास निर्दलीय मैदान मे है। वार्ड संख्या 22 से शिल्पा देवी निर्विरोध जीत। वार्ड संख्या 23 से चंद्र कंवर-कांग्रेस, विमला देवी-भाजपा की टक्कर है। वार्ड संख्या 24 मे हीरसिह-भाजपा,हेमु कंवर- कांग्रेस तो गजेंद्र सिंह और प्रकाश कुमार दो निर्दलीय मैदान है। वार्ड संख्या 25 से दारमी देवी सुथार-भाजपा,निशा देवी- कांग्रेस तो बदामी देवी निर्दलीय मैदान मे है।

Previous Post

पाली-चुनाव चिन्ह मिलते ही तेज हुआ प्रचार, 244 प्रत्याशी मैदान में, दस वार्डों में लॉटरी से हुआ चिन्हों का आवंटन

Next Post

रोहिडा- लुट के ईरादो से राहगीरों के वाहनों में तोडफोड व दहशत फैलाने वाला वांछित आरोपी गिरफतार

Next Post
रोहिडा- लुट के ईरादो से राहगीरों के वाहनों में तोडफोड व दहशत फैलाने वाला वांछित आरोपी गिरफतार

रोहिडा- लुट के ईरादो से राहगीरों के वाहनों में तोडफोड व दहशत फैलाने वाला वांछित आरोपी गिरफतार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page