• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-स्कूटी खड़ी कर ट्रेन के आगे कूदा बुजुर्ग, मौतःपटरियों पर फैले शव के टुकड़े; 3 साल पहले हुए थे रिटायर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 4, 2026
in Local
0
पाली-स्कूटी खड़ी कर ट्रेन के आगे कूदा बुजुर्ग, मौतःपटरियों पर फैले शव के टुकड़े; 3 साल पहले हुए थे रिटायर

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। बुजुर्ग अपनी स्कूटी से रेलवे लाइन के पास पहुंचे, उसे वहां पार्क किया और फिर ट्रेन के आने का इंतजार करने लगे। जैसे ही ट्रेन करीब आई, वे सीधे उसके आगे कूद गए।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना खांडी गांव के पास रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजेकी है। बुजुर्ग 3 साल पहले ही जलदाय विभाग से रिटायर हुए थे।रेलवे लाइन तक स्कूटी से पहुंचे, फिर ट्रेन के सामने कूद गए रोहट थाने के एएसआई कमलसिंह ने बताया कि पुखराज (62) पुत्र सवाईराम, निवासी लुंडावास, हाल निवासी रोहट शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे अपनी स्कूटी लेकर खांडी गांव के पास स्थित रेलवे लाइन पर पहुंचे।

उन्होंने पटरी के किनारे स्कूटी खड़ी की और वहीं बैठ गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वे काफी देर तक शांत बैठकर ट्रेन का इंतजार करते रहे। जैसे ही ट्रेन तेज रफ्तार में पटरी से गुजरने लगी, पुखराज अचानक उठे और ट्रेन के इंजन के ठीक सामने छलांग लगा दी।

हादसे को देखकर आसपास मौजूद लोग भी घबरा गए। लोगों ने रोहट थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसआई कमलसिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर दूर-दूर तक बिखरे शव के हिस्सों को समेटा और एम्बुलेंस की मदद से रोहट सरकारी अस्पताल की मॉच्र्युरी में भिजवाया।

3 साल पहले ही रिटायर हुए थे

रोहट थाने के एएसआई कमलसिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। फिलहाल सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मृतक जलदाय विभाग में पंपकर्मी था, जो पंप खोलने का काम करता था। 3 साल पहले ही रिटायरमेंट हुआ था। फिलहाल परिवार के साथ रोहट में रहता है। एक बेटा है। पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

खबरें और भी हैं…

Previous Post

इंद्रसिंह राणावत को ग्रामीण मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी मिली, निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने की नियुक्तियां

Next Post

पाली-चुनाव चिन्ह मिलते ही तेज हुआ प्रचार, 244 प्रत्याशी मैदान में, दस वार्डों में लॉटरी से हुआ चिन्हों का आवंटन

Next Post
पाली-चुनाव चिन्ह मिलते ही तेज हुआ प्रचार, 244 प्रत्याशी मैदान में, दस वार्डों में लॉटरी से हुआ चिन्हों का आवंटन

पाली-चुनाव चिन्ह मिलते ही तेज हुआ प्रचार, 244 प्रत्याशी मैदान में, दस वार्डों में लॉटरी से हुआ चिन्हों का आवंटन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page