PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-भारतीय जनता पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर जोधपुर संभाग में विभिन्न निकायों के प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं। इसी क्रम में पूर्व भाजपा जिला मंत्री इंद्रसिंह राणावत को भीनमाल ग्रामीण मंडल प्रभारी बनाया गया है।
पार्टी ने राणावत के अनुभव को देखते हुए उन्हें ये जिम्मेदारी दी है। उनकी नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राणावत को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व से आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी को मजबूती मिलेगी।
राणावत ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। वे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने की कोशिश करेंगे।

