PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
नामांकन वापसी के पहले दौर मे भाजपा समर्थित 5 बागियों ने नामांकन वापस खीचे
अब 107 डटे मैदान मे गुरुवार को अंतिम 3 बजे तक नाम वापसी के बाद तस्वीर होगी साफ
तखतगढ 2 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) 11 सितम्बर को दुसरे चरण मे होने जा रहे तखतगढ नगर पालिका के 25 वार्डो के आम चुनाव 2026 को लेकर बुधवार को तखतगढ़ नगर पालिका चुनाव में नाम वापसी के पहले दौर में सियासी घमासान और तेज हो गई है। मंगलवार रात केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत की मनुहार के बाद दिन भर भाजपा के सह प्रभारी मुकेश बोहरा एव पदाधिकारी भाजपा समर्थित बागियों से मानाने किए पुरी ताकत झोक मनौव्वल करते दिखे।
आखिर 5 बागीयो ने बुधवार को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर जितेंद्र कुमार बवेरवाल व राजेंद्र सिंह राजपुरोहित के समक्ष पहुंचकर वार्ड 3 से प्रवीण कुमार,ईऩ्द्रमल मिस्त्री,देवीदास व वार्ड 21 से भरतदास व सोनू कुमार ने अपने आवेदन वापस लिए। चुनाव प्रक्रिया में सोमवार को भाजपा,काग्रेस व निर्दलीयो के कुल 212 नामांकन जमा हुए थे। जिनमें मंगलवार को जांच के बाद 112 आवेदन वैध पाए गए थे। बुधवार को 5 नामांकन वापसी के बाद भी 107 प्रत्याशी मैदान में हैं। गुरुवार को अंतिम सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी के बाद अभयार्थीयो की अंतिम तस्वीर साफ होगी। भाजपा-कांग्रेस दोनों ही बागी प्रत्याशियों को मनाने में जुटी हैं। कई प्रत्याशी बगावत मैदान मे आवेदन जमा करवाने बाद गायब हो चूके
है।




