• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली जिले के 10 नगरीय निकायों में 423 मतदान केन्द स्थापित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 2, 2026
in Local
0
पाली जिले के 10 नगरीय निकायों में 423 मतदान केन्द स्थापित

PALI SIROHI ONLINE

*नगरीय निकाय आम चुनाव 2026*
*पाली जिले के 10 नगरीय निकायों में 423 मतदान केन्द स्थापित

पाली, 2 सितम्बर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए पाली जिले के नगर निगम पाली सहित 9 नगरीय निकायों में कुल 423 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इन मतदान केन्द्रों के माध्यम से जिले के 320 वार्डों में मतदान करवाया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी  ने बताया कि नगर निगम पाली में 65 वार्डों के लिए सर्वाधिक 166 मतदान केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें 6 सहायक मतदान केन्द्र शामिल हैं। नगरपालिका सोजत सिटी में 40 वार्डों के लिए 41 मतदान केन्द्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें एक सहायक मतदान केन्द्र है।

इसी प्रकार नगरपालिका सोजत रोड में 25 वार्डों के लिए 25 मतदान केन्द्र, मारवाड़ जंक्शन में 25 वार्डों के लिए 25 मतदान केन्द्र, रानी खुर्द में 20 वार्डों के लिए 20 मतदान केन्द्र, सादड़ी में 35 वार्डों के लिए 35 मतदान केन्द्र, सुमेरपुर में 35 वार्डों के लिए 36 मतदान केन्द्र, तखतगढ़ में 25 वार्डों के लिए 25 मतदान केन्द्र, बाली में 25 वार्डों के लिए 25 मतदान केन्द्र तथा खुडाला-फालना स्टेशन नगरपालिका में 25 वार्डों के लिए 25 मतदान केन्द्र निर्धारित किए गए हैं।

इस प्रकार जिले के सभी 10 नगरीय निकायों में कुल 320 वार्डों के लिए 423 मतदान केन्द्रों पर मतदान करवाया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न करवाने के लिए जिला निर्वाचन प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Previous Post

सादड़ी के जुना गाव में साँप काटने से युवक की इलाज के दौरान मौत

Next Post

पाली-रामदेवरा जा रहे श्रद्धालु की हार्ट-अटैक से मौत,30 साथियों के साथ बाईको से हुए थे रवाना

Next Post
पाली-रामदेवरा जा रहे श्रद्धालु की हार्ट-अटैक से मौत,30 साथियों के साथ बाईको से हुए थे रवाना

पाली-रामदेवरा जा रहे श्रद्धालु की हार्ट-अटैक से मौत,30 साथियों के साथ बाईको से हुए थे रवाना

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page