• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

शिवगज के कानाकोलर में देवासी समाज की 70 साल की बुजुर्ग से मारपीट कर लूटः घर में घुसकर 6 बदमाशों की वारदात, खून से लथपथ हालत में छोड़कर भागे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 26, 2026
in Local
0
शिवगज के कानाकोलर में देवासी समाज की 70 साल की बुजुर्ग से मारपीट कर लूटः घर में घुसकर 6 बदमाशों की वारदात, खून से लथपथ हालत में छोड़कर भागे

PALI SIROHI ONLINE

D K DEWASI/खीमाराम मेवाडा

सिरोही-सिरोही जिले में शिवगंज तहसील के कानाकोलर गांव में बुधवार रात एक 70 वर्षीय वृद्धा के साथ मारपीट और लूटपाट की वारदात हुई। छह बदमाशों ने घर में घुसकर वृद्धा को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें शिवगंज के सरकारी अस्पताल से सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

शिवगंज निवासी सवाराम पुत्र मानाराम देवासी ने बताया कि उनकी 70 वर्षीय मां लक्ष्मी कानाकोलर गांव में अकेली रहती हैं। बुधवार रात 6 बदमाश उनके घर में घुस गए और वृद्धा के साथ बेरहमी से मारपीट की। वृद्धा ने उनसे चाबियां लेने और मारपीट नहीं करने की गुहार लगाई, लेकिन बदमाशों ने उनकी बात नहीं मानी।

शौचालय में बंद कर भाग गए बदमाश

बदमाशों ने वृद्धा से चाबियां छीन लीं और उनके हाथों की उंगलियों को कुचल दिया। इसके बाद, उन्होंने वृद्धा को शौचालय में बंद कर दिया और घर के सभी बक्सों व अलमारियों के ताले तोड़कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। लूटपाट के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए।

पड़ोसियों ने वृद्धा लक्ष्मी के साथ मारपीट और उनके गंभीर रूप से घायल होने की सूचना सवाराम को दी। सूचना मिलते ही सवाराम सुमेरपुर से कानाकोलर पहुंचे और अपनी गंभीर घायल मां को इलाज के लिए शिवगंज के सरकारी अस्पताल ले गए।

Previous Post

रानी मेन बाजार मेड क्षत्रीय स्वर्णकार संघ रामचन्द्रजी मंदिर पर ध्वजा चढाई

Next Post

एडवोकेट हेमन्त देवासी नेतरा पशु पालक संघ के छात्रसंघ विधि सलाहकार नियुक्त

Next Post

एडवोकेट हेमन्त देवासी नेतरा पशु पालक संघ के छात्रसंघ विधि सलाहकार नियुक्त

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page