• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रेवदर में होटल से कुर्सी चुराते दो युवक पकड़ेःग्रामीणों ने पकड़ा, ग्रामीणों का आरोप-नशे में धुत थे

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 1, 2026
in Local
0
रेवदर में होटल से कुर्सी चुराते दो युवक पकड़ेःग्रामीणों ने पकड़ा, ग्रामीणों का आरोप-नशे में धुत थे

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर, सिरोही-रेवदर के अनादरा थाना क्षेत्र के सनवाड़ा गांव में ग्रामीणों ने होटल से कुर्सियां चुराते हुए दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ा। यह घटना रात करीब 10:30 बजे हुई, जब दोनों युवक एक होटल से कुर्सियां ले जा रहे थे। ग्रामीणों की नजर पड़ते ही उन्होंने युवकों को पकड़ लिया और एक दुकान के बाहर बांध दिया। पकड़े जाने के दौरान दोनों युवक शराब के नशे में पूरी तरह धुत थे।

पूछताछ में जुटी पुलिस

चोरी की खबर फैलते ही मौके पर दर्जनों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत अनादरा पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही अनादरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को भीड़ से निकालकर अपनी हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी आसपास के कृषि कुओं पर काम करते हैं। पुलिस उन्हें थाने ले गई है और मामले में आगे की पूछताछ कर रही है।

Previous Post

चामुंडेरी से 25 श्रदालुओ का जत्था बाबा रामदेवजी दर्शन को पैदल रवाना, ग्रामीणों ने किया स्वागत

Next Post

ओडा बांध में चातुर्मास मेले की तैयारियों को लेकर बैठकः श्री कर्ण गिरिजी महाराज की पूर्णाहुति पर हुई आमसभा

Next Post

ओडा बांध में चातुर्मास मेले की तैयारियों को लेकर बैठकः श्री कर्ण गिरिजी महाराज की पूर्णाहुति पर हुई आमसभा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page