• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

शिवगज के केसरपुरा हत्या के प्रयास के मामले में दो गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 31, 2026
in Local
0
शिवगज के केसरपुरा हत्या के प्रयास के मामले में दो गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड तथा प्रकरणों के निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत  नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व पुष्पेन्द्र वर्मा उप अधीक्षक पुलिस शिवगंज के निकटतम सुपरविजन मैं  ओमप्रकाश नि.पु. थानाधिकारी शिवगंज के द्वारा हत्या के प्रयास के मामले में फरार दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना विवरणः प्रार्थी साहिल पुत्र रमेश कुमार जाति मीणा उम्र 18 साल निवासी केसरपुरा पुलिस थाना शिवगंज जिला सिरोही द्वारा राजकीय जिला अस्पताल शिवगंज में पेशशुदा भवानीसिंह उनि ने लाकर पेश की कि आज दिनांक 27.08.2026 को शाम 7.30 बजे मेरे पिता श्री रमेश कुमार पुत्र गोविन्दरामजी जाति मीणा उम्र वर्ष 50 साल निवासी केसरपुरा शिवगंज घर से मोटरसाईकिल लेकर पानी का जार केन में पंचायत के पास से पानी लेकर काडेसा वास के पास आये तो रास्ते पर आते समय मेरे पिताजी के आडे फिर रोक कर मांगीलाल उसका लडका अर्जुन और छगन के दो बच्चें गोविन्द और किशोर व मांगीलाल की पत्नी लीला और मांगीलाल की माता छोगी देवी सभी ने रोककर लकडियों से हमला बोलकर हाथ पैर जान से मारने की नियत से तोड दिया मेरे पिताजी को मैंने को मारपीट होता देख दौडकर आया तब सभी भाग गये मैं घायल पिताजी को अस्पताल लेकर 108 एम्बुलेंस से शिवगंज अस्पताल आया हूं। कार्यवाही करावें। वगैरा रिपोर्ट पर मुकदमा नम्बर 241 दिनांक 28.08.2026 धारा 126 (2), 115(2), 189(2), 117 (2) मे दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया ।

पुलिस कार्यवाहीः मुकदमा दर्ज कर अन्वेषण शुरू किया गया। अन्वेषण से आरोपीगणों के विरूद्ध
जुर्म धारा 126(2),115(2), 189(2), 117(2),109 (1) बीएनएस का प्रमाणित होना पाया गया लेकिन आरोपीगण गिरफ्तारी से बचने के लिये फरार हो गये। जिनकी गिरफ्तारी को थानाधिकारी श्री ओम प्रकाश नि.पु. के द्वारा चुनौती के रूप लेते हुये थानाधिकारी मय टीम ने वृताधिकारी वृत शिवगंज के निकटतम सुपरविजन में तकनिकी साक्ष्य संकलित करके व अन्य तरीको से सुरागरसी व भरसक प्रयास करते हुये वारदात का अंजाम देने वाले आरोपियो में से दो आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

गिरफ्तार शुदा अभियुक्तः-
1- मांगीलाल पुत्र कपुराराम जाति मीणा उम्र 42 वर्ष पेशा मजदुरी निवासी वार्ड नम्बर 08 केसरपुरा पुलिस थाना शिवगंज जिला सिरोही
2- किशनलाल उर्फ किशोर पुत्र छगनलाल जाति मीणा उम्र 26 वर्ष पेशा पढाई, निवासी वार्ड नम्बर 08 केसरपुरा पुलिस थाना शिवगंज जिला सिरोही

पुलिस टीम :-
1 ओमप्रकाश नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना शिवगंज।
2. नैनाराम सउनि पुलिस थाना शिवगंज।
3. प्रेमसिंह सउनि. पुलिस थाना शिवगंज।
4. नगाराम हैडकानि नं. 389 पुलिस थाना शिवगंज।
5. राजेन्द्रसिंह हैडकानि नं. 424 पुलिस थाना शिवगंज।
6 मनीष कुमार कानि नं. 1076 पुलिस थाना शिवगंज।
7 राहुल कुमार कानि नं. 135 पुलिस थाना शिवगंज।
8. जीवनलाल कानि नं. 484 पुलिस थाना शिवगंज
9. शंकरलाल कानि नं. 750 पुलिस थाना शिवगंज
10.  टेकाराम कानि 127 पुलिस थाना शिवगंज
11.  परिमाल कानि 138 पुलिस थाना शिवगंज

Previous Post

सरुपगंज-थाना टॉप-10 में वांछित, मारपीट कर मोबाईल ले जाने वाला गिरफ्तार

Next Post

आबूरोड में भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूचीः सभी सीटों पर उतारें उम्मीदवार, महिला बनेगी चेयरमैन

Next Post
आबूरोड में भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूचीः सभी सीटों पर उतारें उम्मीदवार, महिला बनेगी चेयरमैन

आबूरोड में भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूचीः सभी सीटों पर उतारें उम्मीदवार, महिला बनेगी चेयरमैन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page