• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सरुपगंज-थाना टॉप-10 में वांछित, मारपीट कर मोबाईल ले जाने वाला गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 31, 2026
in Local
0
सरुपगंज-थाना टॉप-10 में वांछित, मारपीट कर मोबाईल ले जाने वाला गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्रसिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा जिले में चलाये जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु विशेष अभियान के तहत नरेन्द्रकुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व राहुल कुमार मीणा वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में कमलेश गहलोत नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज मय् टीम द्वारा अपराध संख्या 103 दिनांक 14.04.2026 धारा 126 (2),115 (2), 79,304 (2).3 (5) बीएनएस में वांछित मुलजिम नाथाराम ग्रासिया को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है।

घटना विवरणः-प्रार्थी ने प्रकरण दर्ज करवाया कि दिनांक 13.04.2026 को मैं और मेरी पत्नीलौटाणा वारकी खेडा से आ रहे थे करीब 06:30 पीएम बजे भावरी बनास नदी खाखरवाडा कट प्याऊ पर पानी पीने के लिए रुके थे। उसी दौरान 03-04 अज्ञात व्यक्तियों ने हमारा रास्ता रोककर हमें घेर लिया तथा बिना किसी उचित कारण के मेरे साथ तथा मेरी पत्नी के साथ गाली-गलौच व लाठी-डण्डों से मारपीट की व मेरी पत्नि के हाथ से मोबाईल लेकर गये। वगैरा रिपोर्ट पर अपराध संख्या 103 दिनांक 14.04.2026 धारा 126 (2), 115 (2), 79,304 (2), 3 (5) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

कार्यवाही विवरणः-जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा पैण्डिग प्रकरणों में वांछित अभियुक्तों की गिरतारी को गम्भीरता से लेते हुए थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज को विशेष टीमों का गठन कर शीघ्र ही वांछित मुलजिमान को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित करने पर थानाधिकारी श्री कमलेश गहलोत निपु. पुलिस थाना सरूपगंज के निर्देशन में थाना हाजा से अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा प्रकरण में वांछित अभियुक्त नाथाराम जो 04 माह से फरार होकर अलग-अलग स्थानों पर रहकर फरारी काट रहा था। मुखबीर तंत्र की सहायता से अभियुक्त नाथाराम ग्रासिया को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की। प्रकरण में पूर्व में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेसी करवाया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तः- नाथाराम पुत्र मीठाराम जाति ग्रासिया उम्र 20 साल निवासी माछरिया फली पंचदेवल पीएस सरुपगंज जिला सिरोही।

पुलिस टीमः-
1.कमलेश गहलोत. थानाधिकारी, पुलिस थाना सरूपगंज।
2.  विक्रमकुमार सउनि, पुलिस थाना सरूपगंज।
3. शंकरलाल हैड कानि. 374, पुलिस थाना सरूपगंज।
4. पुनाराम कानि. 400, पुलिस थाना सरूपगंज।
5.  किरणकुमार कानि. 174, पुलिस थाना सरूपगंज।
6.  देवीलाल चालक कानि. 901, पुलिस थाना सरूपगंज।

Previous Post

सरुपगंज-08 माह से वांछित, थाना स्तर का टॉप-10 में वांछित अगवा कर मारपीट करने के मामले में एक गिरफ्तार

Next Post

शिवगज के केसरपुरा हत्या के प्रयास के मामले में दो गिरफ्तार

Next Post
शिवगज के केसरपुरा हत्या के प्रयास के मामले में दो गिरफ्तार

शिवगज के केसरपुरा हत्या के प्रयास के मामले में दो गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page