PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्रसिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरेही द्वारा जिले में चलाये जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु विशेष अभियान के तहतनरेन्द्रकुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व राहुल कुमार मीणा वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में कमलेश गहलोत नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज मय् टीम द्वारा अपराध संख्या 298 दिनांक 25.12.2025 धारा 140 (3), 115 (2), 307,189 (2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त विजय कुमार को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना विवरणः-प्रार्थी ने प्रकरण दर्ज करवाया कि दिनांक 24.12.2025 को शाम करीब 07 बजे मैं अपनी मोटरसाईकिल से अपने घर से जा रहा था तभी बीच रास्ते में रूपजीबावसी टॉवर के पास सामने एक मोटरसाईकिल आई और मुझे रूकवाया इसी बीच पीछे से कंमाडर जीप आई अप्रार्थी व अन्य पांच लोग उतरे और आते ही मुझे पकड लिया और जबरदस्ती मुझे कंमाडर जीप में डाला और अगवा करके मुझे काछौली के रास्ते उडवारिया होकर सरगामाता के पीछे ले गये। जहां मेरे साथ मारपीट की व दस हजार रूपये लेकर भाग गये वगैरा रिपोर्ट पर अपराध संख्या 298 दिनांक 25.12.2025 धारा 140 (3), 115 (2), 307,189 (2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
कार्यवाही विवरणः-जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा लम्बे समय से पैण्डिंग प्रकरणो में वांछित
मुलजिमान की गिरफ्तारी को गम्भीरता से लेते हुए थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज को विशेष टीमों का गठन कर शीघ्र ही वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित करने पर थानाधिकारी कमलेश गहलोत नि.पु. पुलिस थाना सरूपगंज के निर्देश निर्देशन में थाना हाजा से अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। टीमो द्वारा प्रकरण में वांछित अभियुक्त विजय कुमार जो 08 माह से फरार चल कर अलग-अलग स्थानों पर रहकर फरारी काट रहा था। मुखबीर तंत्र की सहायता से मुलजिम विजय कुमार को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की।
गिरफ्तार अभियुक्तः-विजय कुमार पुत्र ओटाराम निवासी कुतरमालिया पुलिस थाना माण्डवा जिला उदयपुर।
पुलिस टीमः-
1. कमलेश गहलोत. थानाधिकारी, पुलिस थाना सरूपगंज।
2. विक्रमकुमार सउनि, पुलिस थाना सरूपगंज।
3.ओमप्रकाश कानि. 292, पुलिस थाना सरूपगंज।
4. शंकरलाल कानि. 407, पुलिस थाना सरूपगंज।

