• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली- कंटेनर ने बाइक सवार को कुचलाः युवक के दोनों पैर टूटे, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर; NH-162 पर हुआ हादसा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 26, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सोजत-राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 162 पर मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे एक कंटेनर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में सोजत के कपड़ा व्यापारी केवलचंद माली गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी बाइक कंटेनर के केबिन के नीचे फंस गई, जिससे उनके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं।

डॉक्टर्स ने हायर सेंटर रेफर किया

हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल केवलचंद माली को बाहर निकाला। उन्हें सोजत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोटों के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समाज के लोग अस्पताल में एकत्रित हो गए। समाज अध्यक्ष चंपालाल सांखला, पार्षद बाल मुकुंद गहलोत, भाजपा नेता हीरा सिंह सांखला, शेर सिंह, शंकरलाल माली और सतीश पालरिया सहित परिवार को लोग हायर सेंटर मिलने पहुंचे।

Previous Post

माउंट आबू की सुवर्णा पुरोहित को पीएचडी की उपाधि प्राप्त की

Next Post

पिंडवाड़ा-नाकाबंदी में 37 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी पकड़े

Next Post

पिंडवाड़ा-नाकाबंदी में 37 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी पकड़े

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page