• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूरोड में रेल लाइन पर 2 घटनाओं में 2 युवतियों की मौत, पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 31, 2026
in Local
0
आबूरोड में रेल लाइन पर 2 घटनाओं में 2 युवतियों की मौत, पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की

PALI SIROHI ONLINE

आबूरोड-आबूरोड के रीको थाना क्षेत्र में रविवार रात रेल लाइन पर अलग-अलग घटनाओं में दो युवतियों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू किए। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना औद्योगिक इकाई के पीछे स्थित रेल लाइन की है। यहां रेल लाइन पर एक युवती का शव कटा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची रीको थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लियाऔर पहचान के प्रयास शुरू किए।पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान मृतका की पहचान उपलागढ़ निवासी नाबालिग के रूप में हुई। पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है।

गांधीनगर में युवती ने ट्रेन के आगे जान दी

दूसरी घटना गांधीनगर क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार यहां निवासी पुष्पा पुत्री शंकर लाल सोमवार रात करीब 12 बजे घर से निकली थी। बाद में उसने रेल लाइन पर ट्रेन के आगे जाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने शव की पहचान के लिए स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुप की मदद ली। इसके बाद मृतका की पहचान पुष्पा के रूप में सुनिश्चित हुई।

दोनों मामलों में मर्ग दर्ज, जांच जारी

रीको थाना के जांच अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों घटनाओं में मर्ग दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मौत के कारणों और दोनों मामलों से जुड़े घटनाक्रम की जांच कर रही है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने उन्हें परिजनों को सौंप दिया।

Previous Post

तखतगढ़ निकाय चुनाव अंतिम दिन 1बजे तक 89 आवेदन जमा

Next Post

पातावा में कजरी तीज का महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जा रहा

Next Post

पातावा में कजरी तीज का महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जा रहा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page