PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड, सिरोही-आबूरोड की जीआरपी थाना पुलिस ने रेल यात्रियों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की है। पिछले तीन दिनों में, पुलिस ने लगभग 2 लाख रुपए के 8 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए हैं।
जल्द परिवादियों को होंगे सुपुर्द
थानाधिकारी पूनाराम के नेतृत्व में गठित टीम ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की सहायता से इन फोनों का पता लगाया। बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन उनके संबंधितपरिवादियों और पीड़ितों को जल्द ही सुपुर्द किए जाएंगे। जीआरपी थाना आबूरोड रेल यात्रियों की सुरक्षा और उनकी संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।
पिछले डेढ़ साल में, जीआरपी थाना आबूरोड ने 130 से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए है। इन सभी फोनों को उनके वास्तविक मालिकों को लौटाया जा चुका है।
इनकी रही भूमिका
इस अभियान में थानाधिकारी पूनाराम के साथ हेड कॉन्स्टेबल हनुमान सिंह, कॉन्स्टेबल पहाड़ सिंह, आसूराम, प्रभूराम तथा जीआरपी चौकी फालना के कॉन्स्टेबल बजरंग लाल और सुरेन्द्रसिंह का विशेष योगदान रहा।

