• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-प्रोपर्टी डीलर के पोस्टमॉर्टम पर चौबीस घंटे बाद बनी सहमतिः पाली में हाईवे पर क्षत-विक्षत हालत में मिली थी बॉडी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 25, 2026
in Local
0
पाली-प्रोपर्टी डीलर के पोस्टमॉर्टम पर चौबीस घंटे बाद बनी सहमतिः पाली में हाईवे पर क्षत-विक्षत हालत में मिली थी बॉडी

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में हाईवे पर 24 मार्च को मिले प्रोपर्टी डीलर वजाराम (48) के शव के पोस्टमॉर्टम पर चौबीस घंटे बाद सहमति बनी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया था, जिस पर आज बुधवार को सहमति बन गई।

दरअसल, पाली शहर के मंडिया रोड बाबा रामदेव कॉलोनी निवासी वजाराम पुत्र सवाराम 23 मार्च की शाम करीब 5 बजे घर से बाइक लेकर जनरल स्टोर का सामान लेने गए थे। वह देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने कोतवाली थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी।

हाईवे पर क्षत-विक्षत हालत में मिली थी बॉडी

24 मार्च की सुबह उनकी बॉडी हाईवे पर रामासिया के पास क्षत-विक्षत हालत में मिली थी, जबकि बाइक सड़क किनारे खड़ी मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव उठाने से इंकार कर दिया था। ऐसे में 24 मार्च को बॉडी का पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका।

25 मार्च बुधवार को पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद परिजन पोस्टमॉर्टम लिए राजी हुए। अधिकारियों की समक्ष तीन मांगें रखी गई, इनमें मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम, सीओ स्तर के अधिकारी से मामले की जांच और मृतक के परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी दी जाए।

Previous Post

पाली-केबिन में रखे गैस सिलेंडर में ब्लास्ट: फायरमैन ने जमीन पर लेटकर बचाई जान; देखने के लिए रुका युवक झुलसा

Next Post

शिवगंज-ट्रक से नौ बोरी रायड़ा चुराया, चालक सहित 3 पर मुकदमा

Next Post

शिवगंज-ट्रक से नौ बोरी रायड़ा चुराया, चालक सहित 3 पर मुकदमा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page