PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में शनिवार को पत्नी और भांजे के साथ पाली की तरफ आ रहे एक युवक की बाइक पैदल चल रहे जातरूओं से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक के सिर में गंभीर चोट आई।
इलाज के लिए उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर किया गया।
सिर पर लगी चोट
जानकारी के अनुसार, रोहट क्षेत्र के कलाली गांव निवासी 35 साल का मनीष पुत्र बुधाराम शनिवार को अपनी पत्नी पूजा और भांजे के साथ पाली आ रहा था। इस दौरान आगे पैदल चल रहे जातरूओं से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों नीचे गिर गए। मनीष के सिर में गंभीर चोट लाई वही पूजा और उसके भांजे के ज्यादा चोट नहीं आई। मनीष को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर किया गया।


