• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली बाइक-कार में टक्कर, पिता-पुत्र की मौतःहवा में कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरे, सिर फटा, पैर टूट गए

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 29, 2026
in Local
0
पाली बाइक-कार में टक्कर, पिता-पुत्र की मौतःहवा में कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरे, सिर फटा, पैर टूट गए

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में शनिवार सुबह कार और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों बाइक से हवा में कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरे। दोनों को गंभीर हालत में बांगड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

सुबह करीब साढ़े 7 बजे हुआ हादसा

सदर थाने के एएसआई श्रवण सिंह ने बताया कि हादसा शनिवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे हुआ। तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार गुंदोज निवासी 52 साल के मिश्रीलाल पुत्र गलाराम सरगरा और उनका 24 साल का बेटा विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों पाली आ रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया।

20 मिनट तक CPR दिया, नहीं बची जान

हादसे में एक युवक की हालत बेहद गंभीर थी। अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उसकी सांसें वापस लाने के लिए करीब 20 मिनट तक सीपीआर दिया।

चिकित्सकों और नर्सिंगकर्मियों ने काफी प्रयास किए, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उसे बचाया नहीं जा सका। दोनों युवकों की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

Previous Post

ज्यादा ब्याज का झांसा देकर मां व बेटी से निवेश कराया, 4.50 लाख रुपए की ठगी

Next Post

तखतगढ़: निकाय चुनाव के दूसरे दिन जमा करवाने पहुंच रहे आवेदक

Next Post

तखतगढ़: निकाय चुनाव के दूसरे दिन जमा करवाने पहुंच रहे आवेदक

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page