PALI SIROHI ONLINE
आबूरोड-आबूरोड | अंबाजी शक्तिपीठ में शुक्रवार को एक भक्त ने आस्था के चलते माताजी के चरणों में 167.270 ग्राम सोना दान किया। मंदिर प्रशासन के अनुसार दान में सोने की दो लगड़ी और दो टुकड़े शामिल हैं। इनकी बाजार कीमत करीब 24 लाख 75 हजार रुपए आंकी गई है। मंदिर पहुंचे भक्त ने मनोकामना पूर्ण होने और माताजी के प्रति श्रद्धा के चलते यह दान अर्पित किया। भक्त ने अपनी पहचान गुप्त रखने की इच्छा जताई। मंदिर प्रशासन ने बताया कि दान में प्राप्त सोने को नियमानुसार जमा कर लिया गया है। मंदिर ट्रस्ट ने दानदाता के प्रति आभार जताते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की।


