• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

अग्निवीर की टांके में डूबने से मौत, एक सप्ताह पहले छुट्टी पर घर आए थे…

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 28, 2026
in Local
0
अग्निवीर की टांके में डूबने से मौत, एक सप्ताह पहले छुट्टी पर घर आए थे…

PALI SIROHI ONLINE

बाड़मेर-बालोतरा जिले में टांके में डूबने से अग्निवीर की मौत हो गई। वह एक सप्ताह पहले घर आए थे। सुबह नहाने के लिए टांके से पानी खींच रहे थे, इसी दौरान पैर फिसलने से टांके में गिर गए। अग्निवीर जोगाराम (25) पुत्र खेताराम की परेऊ गांव के रहने वाले थे।र

अरुणाचल प्रदेश में पोस्टिंग थी। अभी शादी नहीं हुई थी। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे गिड़ा थाना क्षेत्र के परेऊ गांव में हुआ। सूचना पर गिड़ा थानाधिकारी अचलारामपुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और शव को टांके से निकालकर गिड़ा अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।तीन साल पहले अग्निवीर में भर्ती हुए थे जोगाराम

साल, 2023 में जोगाराम का भारतीय सेना के अग्निवीर में सिलेक्शन हुआ था। वह करीब एक सप्ताह पहले ही छुट्टी पर गांव आए थे। परिवार को लगा जोगाराम सुबह वॉक के लिए गए हैं। करीब 9 बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।इसके बाद परिजन तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे। वहां टांके के पास जोगाराम के कपड़े पड़े मिले। टांके में उनका शव पड़ा था। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सिक्किम और महाराष्ट्र से भाई रवाना

गिड़ा थानाधिकारी अचलाराम ने बताया- घर के पास बने टांके में डूबने से अग्निवीर जोगाराम (25) की मौत हुई है। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमॉर्टम करवा दिया गया है। भाइयों के आने के बाद शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जोगाराम के बड़े भाई सवाईराम भारतीय सेना की आर्टिलरी में सिक्किम में तैनात हैं। परिवार में माता-पिता और चार भाई हैं, जिनमें जोगाराम दूसरे नंबर का था।

रक्षाबंधन के पर्व के बीच अग्निवीर जोगाराम की मौत से परिवार में मातम छा गया। परिवार में माता-पिता और तीन भाई हैं। हादसे की सूचना पर बाड़मेर के जालीपा से सेना अधिकारी भी परेऊ पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी।

Previous Post

15 ट्रेनों में बढ़ेंगे 37-एक्सट्रा कोचः जोधपुर-चेन्नई एसी स्पेशल ट्रेन कल होगी रवाना

Next Post

जन्म से 12 दिन पहले पिता की मौत और 4 दिन बाद मां ने छोड़ा साथ, अब अनाथ भाई के लिए बहन बन गई मां

Next Post
जन्म से 12 दिन पहले पिता की मौत और 4 दिन बाद मां ने छोड़ा साथ, अब अनाथ भाई के लिए बहन बन गई मां

जन्म से 12 दिन पहले पिता की मौत और 4 दिन बाद मां ने छोड़ा साथ, अब अनाथ भाई के लिए बहन बन गई मां

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page