• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

15 ट्रेनों में बढ़ेंगे 37-एक्सट्रा कोचः जोधपुर-चेन्नई एसी स्पेशल ट्रेन कल होगी रवाना

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 28, 2026
in Local
0
15 ट्रेनों में बढ़ेंगे 37-एक्सट्रा कोचः जोधपुर-चेन्नई एसी स्पेशल ट्रेन कल होगी रवाना

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-सितंबर में बढ़ने वाले यात्री भार को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर मंडल से जुड़ी 15 जोड़ी ट्रेनों में 37 अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। इनमें स्लीपर, थर्ड एसी, साधारण श्रेणी, फर्स्ट-कम-सेकेंड एसी और थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी के कोच शामिल हैं। इनका संचालन निर्धारित अवधि तक अस्थाई रूप से किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, यात्री मांग को देखते हुए ट्रेनों में अतिरिक्तकोच लगाए जा रहे हैं। इससे यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ और सीटें उपलब्ध होंगी और वेटिंग का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।इस प्रकार सितंबर में जोधपुर मंडल से जुड़ी 15 जोड़ी ट्रेनों में 37 अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इससे विभिन्न मार्गों पर यात्रियों को अतिरिक्त आरक्षित और सामान्य श्रेणी की क्षमता उपलब्ध होगी।

रविवार से बेंगलुरू-जोधपुर एक्सप्रेस का घटप्रभा स्टेशन पर ठहराव

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने बेंगलुरू-जोधपुर-बेंगलुरू साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का घटप्रभा स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव देने का निर्णय लिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार, ट्रेन संख्या 16534 बेंगलुरू-जोधपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 30 अगस्त से घटप्रभा स्टेशन पर सुबह 10.48 बजे पहुंचेगी और 10.50 बजे रवाना होगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 16533 जोधपुर-बेंगलुरू साप्ताहिक एक्सप्रेस का घटप्रभा स्टेशन पर ठहराव 26 अगस्त से शुरू हो गया है। यह ट्रेन घटप्रभा स्टेशन पर सुबह 8.28 बजे पहुंचेगी और 8.30 बजे रवाना होगी। इस ठहराव से घटप्रभा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को जोधपुर एवं बेंगलुरू के बीच रेल यात्रा में सुविधा मिलेगी।

जोधपुर-चेन्नई एसी स्पेशल ट्रेन शनिवार को होगी रवानारक्षाबंधन के त्योहार पर नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे द्वारा संचालित जोधपुर-चेन्नई राखी स्पेशल एसी ट्रेन जयपुर के रास्ते जोधपुर से शनिवार को रवाना होगी। चेन्नई से वापसी में ट्रेन 1 सितंबर को जोधपुर रवाना होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि ट्रेन संख्या 04815 जोधपुर-चेन्नई बीच राखी स्पेशल 29 अगस्त शनिवार को रात 9.20 बजे जोधपुर से रवाना होकर सोमवार रात 8 बजे चेन्नई बीच पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04816 चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर राखी स्पेशल 1 सितंबर मंगलवार को शाम 5.15 बजे चेन्नई सेंट्रल से रवाना होकर गुरुवार रात 8.30 बजे जोधपुर पहुंचेगी। ट्रेन में दो सेकेंड एसी, 15 श्री टियर एसी और दो एसएलआर सहित कुल 19 डिब्बे होंगे।

इन स्टेशनों पर ठहराव

ट्रेन दोनों दिशाओं में मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर,

सोगरिया, बारां, छाबड़ा गुगोर, रुठियाई, गुना, बीना, भोपाल, इटावा, नागपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिरयाल, वारंग ल, खम्मम, विजयवाड़ा, बापटला, चिराला, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर और नायदुपेट स्टेशनों पर ठहरेगी।

Previous Post

श्री बाल तपस्वी अणसीबाई जी के 101 वे जन्म जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

Next Post

अग्निवीर की टांके में डूबने से मौत, एक सप्ताह पहले छुट्टी पर घर आए थे…

Next Post
अग्निवीर की टांके में डूबने से मौत, एक सप्ताह पहले छुट्टी पर घर आए थे…

अग्निवीर की टांके में डूबने से मौत, एक सप्ताह पहले छुट्टी पर घर आए थे...

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page