PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-जावाल कस्बे में मेघवाल समाज द्वारा संचालित 22वें राम रसोड़े का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी आस्था और सेवा के अनूठे संगम के रूप में शुरू हुआ है।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मंदिर के पुजारी संत दशरथ जी महाराज के सान्निध्य में हुआ। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बाबा की महाआरती की और महाप्रसादी का भोगलगाया।
इस शुभारंभ समारोह में मेघवाल समाज के गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ जन, युवा और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने भक्ति भाव से बाबा के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण धर्ममय हो गया।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह राम रसोड़ा पूरे एक महीने तक चलेगा। यहां से गुजरने वाले हजारों पदयात्रियों और श्रद्धालुओं को दिन-रात निशुल्क सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
राम रसोड़े में यात्रियों के लिए 24 घंटे निशुल्क जलपान, गरमा-गरम नाश्ता, दोनों समय का भोजन और प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
इसके अतिरिक्त, रात्रि विश्राम और ठहरने की भी पूर्णतः निशुल्क व्यवस्था की गई है। समाज के युवा इस सेवा कार्य में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

