• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

गांधी वाटिका, (नक्की झील, आबूपर्वत) में हुई फायरिंग की घटना का मुख्य सूत्रधार गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 26, 2026
in Local
0
गांधी वाटिका, (नक्की झील, आबूपर्वत) में हुई फायरिंग की घटना का मुख्य सूत्रधार गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही ने गांधी वाटिका, नक्की झील आबूपर्वत पर दिनांक 19.08.2026 को हुई फायरिंग की घटना की लगातार मोनिटरिंग करते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु विशेष निर्देश जारी किये थे जिस पर श्री नरेन्द्र कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही एवं जितेन्द्र सिंह, पुलिस उप अधीक्षक आबूपर्वत के सुपरविजन में  दलपत सिंह राठौड़ पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना आबूपर्वत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 19.8.2026 को आबूपर्वत में नक्की झील स्थित गांधी वाटिका में फायरिंग की घटना के मुख्य सूत्रधार शातिर अपराधी राहुल पुत्र अशोक जाति वाल्मिकी उम्र 30 वर्ष निवासी गुजरात सर्किट हाउस के पीछे, आबूपर्वत जो गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश में छुपकर बैठा था को पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर ही गिरफ्तार कर पुरे मामले का पटाक्षेप किया है। इस अपराधी की गिरफ्तारी पर जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही ने घटना के बाद 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया था।

घटना विवरणः-दिनांक 19.08.2026 को वक्त करीब 03.15 पीएम पर सूचना प्राप्त हुई कि नक्की झील स्थित गांधी वाटिका में एक व्यक्ति ने फायरिंग की है, जिस पर कस्बा आबूपर्वत में गश्त कर रहे थानाधिकारी आबूपर्वत मय जाब्ता के घटनास्थल पर पहुंचे एवं घटना की जानकारी प्राप्त कर घटनास्थल को सुरक्षित कर ग्लोबल अस्पताल पहुंच पीड़ित  मनोज पुत्र मोहन लाल जाति भील उम्र 36 वर्ष निवासी सर्किट हाउस के पीछे, आबूपर्वत से घटना की जानकारी प्राप्त की एवं पीड़ित के भाई  सूरज द्वारा बमुकाम ग्लोबल अस्पताल पर एक लिखित रिपोर्ट आरोपी तक्ष पुत्र संजय जाति वाल्मिकी निवासी गोरा छपरा आबूपर्वत द्वारा उसके बड़े भाई मनोज को गोली मारने संबंधी पेश की जिस पर थाना आबूपर्वत पर मुकदमा संख्या 96 दिनांक 19.8.2026 धारा 109 (1) बीएनएस एवं 3/25, 27 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान  दलपत सिंह राठौड़ पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी आबूपर्वत द्वारा प्रारम्भ किया गया।

पुलिस कार्यवाहीः-उक्त घटना के 24 घण्टे के भीतर पुलिस द्वारा आरोपी तक्ष को गिरफ्तार किया था एवं घटना में प्रयुक्त हथियार देशी पिस्टल अभियुक्त तक्ष की निशांदेही से बरामद की थी एवं घटना के दौरान मौके पर सहयोग अपराधी लोकेश को भी पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था। इस सम्पूर्ण वारदात की योजना शातिर अपराधी राहुल पुत्र अशोक जाति वाल्मिकी उम्र 30 वर्ष निवासी गुजरात सर्किट हाउस के पीछे, आबूपर्वत ने बनाई थी जो कुछ माह पूर्व ही जेल से जमानत पर रिहा हुआ था तथा जमानत के बाद से ही सकूनत से फरार था ने बताई थी। उक्त अपराधी राहुल ने मार्च 2026 में एक व्यक्ति जो बोट हाउस नक्की लेक आबूपर्वत पर काम करता है से रंगदारी मांगी थी लेकिन बोट हाउस पर काम करने वाले उस व्यक्ति ने अभियुक्त राहुल के खिलाफ पुलिस थाना आबूपर्वत पर रिपोर्ट दी थी जिस पर मुकदमा संख्या 30 दिनांक 11.03.2026 को धारा 308 (5) बीएनएस में दर्ज कर पुलिस द्वारा अभियुक्त राहुल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था एवं अभियुक्त के विरूद्ध चार्जशीट न्यायालय में पेश की गईथी। उक्त मुकदमें में अभियुक्त राहुल कुछ माह पूर्व जमानत पर रिहा हुआ था एवं जमानत पर छूटने के बाद से ही अपनी उपस्थिति को छूपाते हुए फरार था। अभियुक्त राहुल ने बोट हाउस पर काम करने वाले व्यक्ति से रंजीश रखकर अभियुक्त तक्ष पुत्र संजय जाति वाल्मिकी निवासी गोरा छपरा आबूपर्वत को एक पिस्टल व कारतूस देकर बोट हाउस पर काम करने वाले उस व्यक्ति पर फायर करने का टारगेट दिया, चूंकि अभियुक्त तक्ष उस व्यक्ति को स्पष्ट तौर पर नहीं पहचानता था तो अभियुक्त राहुल ने इस योजना में अभियुक्त लोकेश पुत्र शांतिलाल जाति मीणा निवासी धमाणी देलवाड़ा को भी शामिल किया तथा लोकेश को यह टारगेट दिया कि वह तक्ष को उस व्यक्ति की पहचान करवायेगा। इस प्रकार दिनांक 19.08.2026 को नक्की झील आबूपर्वत स्थित गांधी वाटिका जहां वह व्यक्ति बोट हाउस पर काम करता है वहां अभियुक्त तक्ष को एक व्यक्ति की तरफ इशारा कर अभियुक्त लोकेश ने बताया कि यही वह व्यक्ति है, जिस पर तक्ष ने उस व्यक्ति पर राहुल द्वारा उपलब्ध कराई गई देशी पिस्टल व कारतूस से एक फायर कर दिया, जो गोली उस व्यक्ति के पीछे कमर के निचले हिस्से में लगी, हांलाकि अभियुक्त लोकेश ने बोट हाउस पर काम करने वाले उस व्यक्ति के भ्रम में मुकदमा हाजा के पीड़ित  मनोज राणा की तरफ ईशारा कर अभियुक्त तक्ष को बताया कि यही वह व्यक्ति है।

घटना के बाद से ही इस सम्पूर्ण वारदात का मुख्य सूत्रधार शातिर अपराधी राहुल अलग-अलग स्थानों पर छूपते हुए गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश भाग गया तथा वहां से भी सोशल मीड़िया के जरिये आबूपर्वत दो लोगों को धमकियां दे रहा था, शातिर अभियुक्त राहुल मोबाईल सीम का उपयोग नहीं करके सोशल मीडिया पर दो लोगों को धमकियां दे रहा था लेकिन पुलिस ने उच्चाधिकारियों के उत्कृष्ट सुपरविजन में अपने बेजोड़ मुखबीरी तंत्र का बेहतरीन उपयोग करते हुए एवं नवीन सूचना तकनीकी माध्यमों का लगातार सहयोग लेकर इस शातिर अभियुक्त को गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश से धर दबोचा है। अभियुक्त से गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तः- राहुल पुत्र अशोक जाति वाल्मिकी उम्र 30 वर्ष निवासी गुजरात सर्किट हाउस के पीछे, आबूपर्वत पुलिस थाना आबूपर्वत जिला सिरोही।

पुलिस टीमः
1. दलपत सिह राठौड़, निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना आबुपर्वत ।
2.  अभय सिंह सउनि, पुलिस थाना आबपूर्वत।
3. किशन लाल सउनि पुलिस थाना आबूपर्वत ।
4.भवानी सिंह सउनि साईबर सेल, सिरोही।
5.चन्द्र सिंह हैडकानि नं 169 पुलिस थाना आबूपर्वत ।
6. आदर्श कानि. नं. 299 पुलिस थाना आबूपर्वत ।
7. रमेश कुमार कानि नं 773 साईबर सेल सिरोही। (विशेष योगदान)
8.  बाबू सिंह राणावत कानि. नं. 330 पुलिस थाना आबूपर्वत
9. युवराज सिंह कानि नं 924 पुलिस थाना आबूपर्वत।
10.  सुरेश कुमार कानि नं 460 साईबर सेल सिरोही।
11.  नरेन्द्र कुमार कानि नं 974 साईबर सेल सिरोही।

Previous Post

मनोरा मे हुई नकबजनी की वारदात में करीबन एक साल से फरार,  ईनामी अपराधी गिरफ्तार

Next Post

फालना-इम्मानुएल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने जीता ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट का खिताब

Next Post
फालना-इम्मानुएल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने जीता ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट का खिताब

फालना-इम्मानुएल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने जीता ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट का खिताब

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page