• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

गुड़ा एंदला डेम मरम्मत को लेकर विधायक मंत्री कुमावत के प्रयास हुए सफल, CM का जताया आभार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 25, 2026
in Local
0
गुड़ा एंदला डेम मरम्मत को लेकर विधायक मंत्री कुमावत के प्रयास हुए सफल, CM का जताया आभार

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

688 लाख रुपए की लागत से गुडा एंदला डैम की होगी मरम्मत,स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने सीएम का जताया आभार

तखतगढ 25 मार्च (खीमाराम मेवाडा) सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुड़ा एंदला में स्थित एंदला डैम की करीब 50 वर्ष बाद मरम्मत व अन्य कार्य करवाए जाएंगे। इसके लिए क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अवगत कराया, जिस पर मुख्यमंत्री ने बजट में इस कार्य की घोषणा कर दी। इस बजट घोषणा की क्रियान्विति के लिए राज्य सरकार ने 688 लाख रुपए की राशि जारी की है।

अधिशाषी अभियंता शंकरलाल राठौड़ ने बताया कि 1974-75 में निर्मित इस बांध का पिछले 50 वर्षों में कोई बड़ा रखरखाव नहीं हुआ है। इस कारण एनएच-62 के निर्माण के कारण बांध में जल प्रवाह काफी कम हो गया है, जिससे आसपास की नालियां अवरुद्ध हो गई हैं। उन्होंने बताया कि बांध का जलग्रहण क्षेत्र 46.62 वर्ग किमी. है। पाली जिले में पिछले 31 वर्षों की औसत वर्षा 420.39 मिमी. है। बांध में घटते जलस्तर (वर्तमान में 15-20 मीटर) की समस्या से निपटने और स्थानीय सिंचाई एवं पशुधन की जरूरतों को पूरा करने के लिए बांध का जीर्णोद्धार अत्यंत आवश्यक हो गया था।

इसके लिए मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने दशकों पुराने इस बांध की मरम्मत बांध संरचना, नहर नेटवर्क और फीडर सिस्ट्म के सुधार के लिए 688 लाख रुपए के बजट में घोषणा की। इस घोषणा के तहत जल संसाधन विभाग बांध और तटबंध में ओवरफ्लो सेक्शन, विंग वॉल और स्लुइस गेट की मरम्मत का कार्य करवाएगा। राठौड़ ने बताया कि इस राशि से 3.0-4.5 मीटर की ऊपरी चौड़ाई के साथ मिट्टी के बांध (आरडी 1980 से 4080 मीटर) का पुनर्वर्गीकरण, 0.23 मीटर मोटी अंडरवाटर रेल के पत्थर की पिचिंग/रिप रैप तथा नहर नेटवर्क में सेवा/गैर-सेवा किनारों से घने जंगल और गाद को हटाने, क्षतिग्रस्त खंडों के लिए आयताकार आरआर चिनाई लाइनिंग का कार्य किया जाएगा।

साथ ही फीडर सिस्ट्म में अनुदैर्ध्य ढलानों को बहाल करने के लिए गाद वाले हिस्सों की खुदाई और खर्च कम करने और कटाव को रोकने के लिए चिनाई की मरम्मत की जाएगी। इस घोषणा पर पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है।

इस घोषणा पर स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत का निवर्तमान प्रधान मोहिनी देवी पुखराज पटेल, जिला परिषद सदस्य दुर्गा सिरवी, भरत छिपा, नारायण मालवीय, भूराराम घांची, मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा, नारायण लाल प्रजापत, कूपाराम सिरवी, नरेश सिरवी, एंदलावास कालुसिंह गोयल, फुआराम चौधरी, उप सरपंच भंवरलाल बंजारा, मूलाराम सुथार एंदला, भंवरलाल बंजारा एंदला, श्रवन लाल बंजारा एंदला, घीसाराम सीरवी गुडा एन्द्वला, अशोक छीपा गुडा एन्द्वला मोहन प्रजापत एन्द्रलावास, कानसिंह जी गुडा एन्द्रला, जोगाराम गुडा एन्द्वला, एवं अन्म कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त किया है।

Previous Post

सिरोही में दो सड़क हादसों में दो लोग घायलः महिला सहित दो लोग गंभीर घायल, सिरोही ट्रॉमा सेंटर में कराया भर्ती

Next Post

भाजपा नेता बोले- गरीबों से जबरन वसूली करती पुलिसः एसपी को शिकायत की, एसीबी ट्रेप के बाद थाने का पूरा पुलिस स्टाफ बदलने की मांग

Next Post

भाजपा नेता बोले- गरीबों से जबरन वसूली करती पुलिसः एसपी को शिकायत की, एसीबी ट्रेप के बाद थाने का पूरा पुलिस स्टाफ बदलने की मांग

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page