PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली जिले के गुड़ा एंदल थाना क्षेत्र में बुधवार को केनपुरा के पास हाईवे पर मोपेड सवार एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग को सिर में गंभीर चोट लगी और मोपेड समेत वह वाहन की चपेट में आ गया। कूचले जाने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बॉडी पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में शिफ्ट करवाई और पहचान के प्रयास शुरू किए।
केनपुरा के पास हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार गुड़ा एंदल थाना क्षेत्र में हाईवे पर केनपुरा के पास बुधवार को एक बुजुर्ग मोपेड पर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आए अज्ञात वाहन ने उसकी मोपेड को टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद बुजुर्ग वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में वह कूचला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी।
कपड़ों से साधु जैसा लग रहा था
मृतक के कपड़ों को देखकर वह कोई साधु लग रहा था। हादसे में उसका मोबाइल भी टूट गया। मौके पर उसकी पहचान से जुड़ी जानकारी नहीं मिल सकी।
मॉच्र्युरी में रखवाई बॉडी, पहचान के प्रयास शुरू
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बुजुर्ग की बॉडी पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में शिफ्ट करवाई।
पुलिस ने मृतक बुजुर्ग की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

