• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

अमरापुरा में जमीन विवाद को लेकर दो गुट भिड़ेः लाठी-डंडों से मारपीट में 9 लोग घायल, 7 गंभीर गुजरात रेफर; पुलिस मामले की जांच में जुटी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 26, 2026
in Local
0
अमरापुरा में जमीन विवाद को लेकर दो गुट भिड़ेः लाठी-डंडों से मारपीट में 9 लोग घायल, 7 गंभीर गुजरात रेफर; पुलिस मामले की जांच में जुटी

PALI SIROHI ONLINE

बड़गांव (रानीवाड़ा)-रानीवाड़ा के अमरापुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इस मारपीट में दोनों पक्षों के कुल 9 लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से 7 लोगों को गंभीर हालत में गुजरात रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, अमरापुरा गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले उनके बीच कहासुनीहुई, जो देखते ही देखते लाठी-डंडों से हुई मारपीट में बदल गई।झड़प में घायल हुए सभी 9 लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से रानीवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इनमें से 7 घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए गुजरात रेफर कर दिया गया है।

घायलों में एक पक्ष से जवाराम पुत्र मोतीराम चौधरी, मफाराम पुत्र जवाराम चौधरी, जोइताराम पुत्र जोराराम चौधरी, कमलेश पुत्र जोराराम, माधाराम पुत्र प्रेमाराम चौधरी और पोसाराम पुत्र प्रेमाराम चौधरी शामिल हैं। दूसरे पक्ष से बाबूराम पुत्र मालाराम चौधरी, रमेश कुमार पुत्र मन्जीराम और मफीदेवी पत्नीकिशनाराम चौधरी घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही रानीवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस संघर्ष के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस विवाद की वास्तविक वजह, मारपीट में शामिल लोगों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। दोनों पक्षों की ओर से मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

मंदिरों में चोरी और छेड़छाड़ के मामले में 3 गिरफ्तारः दो थानों की पुलिस ने की कार्रवाई, सीसीटीवी के फुटेज से दबोचा

Next Post

पाली-अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, केनपुरा के निकट हुआ हादशा, शिनाख्त के प्रयास जारी

Next Post
पाली-अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, केनपुरा के निकट हुआ हादशा, शिनाख्त के प्रयास जारी

पाली-अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, केनपुरा के निकट हुआ हादशा, शिनाख्त के प्रयास जारी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page