• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

झाड़ोली-बस स्टैंड पर दो दुकानों में चोरीः पुलिस गश्त पर उठे सवाल, लगातार हो रही वारदातों से व्यापारियों में आक्रोश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 25, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-झाड़ोली बस स्टैंड के पास देर रात अज्ञात बदमाशों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक मोबाइल शॉप और एक टायर पंचर की दुकान को निशाना बनाया।

घटना का पता तब चला जब सुबह दुकान मालिक अपनी दुकानों पर पहुंचे। हालांकि, चोरी में ज्यादा बड़ा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन झाड़ोली में लगातार हो रही चोरी की घटनाओंसे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। इससे पुलिस की गश्त प्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

चोरों ने मोबाइल शॉप से मोबाइल एक्सेसरीज और कुछ नए-पुराने फोन चुराए। वहीं, टायर पंचर की दुकान से औजार, टायर और गल्ले में रखी नकदी भी ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों का पता लगाया जा सके।

बस स्टैंड जैसे मुख्य मार्ग पर हुई इस चोरी की घटना से स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा और जल्द ही वारदात का खुलासा नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Previous Post

भाजपा ने महेश चौहान को प्रभारी नियुक्त किया, नगरपालिका चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Next Post

देवतरा नदी से अवैध बजरी परिवहन करते ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

Next Post

देवतरा नदी से अवैध बजरी परिवहन करते ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page