PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-भारतीय जनता पार्टी ने आगामी भीनमाल नगरपालिका चुनाव के लिए महेश बी. चौहान को निकाय चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
महेश बी. चौहान बालोतरा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके प्रभारी बनने से भीनमाल नगर में भाजपा के संगठनात्मक कार्यों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने महेश बी. चौहान को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी है।

