• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

नाणा गाँव की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 24, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखण्ड के नाणा ग्राम की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता का शानदार आगाज हुआ,

विघालय परिसर में ब्लॉक स्तरीय शिक्षक टूर्नामेंट खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य एवं उत्साहवर्धक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के लगभग 70 शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अतिथिवर्ग की गरिमामयी उपस्थिति

प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह विद्यालय के प्रिंसिपल सकाराम मीणा एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) के अध्यक्ष परबत सिंह महेचा के मुख्य सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम आई ग्रुप मुम्बई के मदन लाल जैन एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रणजीत सिंह गोहिल व सरपंच प्रसासक प्रतिनिधि मदन भाई गहलोत, एवं समाजसेवी गुमान सिंह गोहिल, मदीना बानो शेख, महेंद्र सिंह भाटी तथा आरपी लक्ष्मण सिंह देवड़ा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अतिथियों ने शिक्षकों की खेल भावना की सराहना करते हुए उन्हें जीवन में खेलकूद की महत्ता के बारे में प्रेरित किया।

उद्घाटन समारोह के दौरान वॉलीबॉल, टेबल टेनिस और शतरंज प्रतियोगिताओं के रोमांचक मुकाबले हुए, जिनके परिणाम इस प्रकार रहे

शतरंज प्रतियोगिता: सुरेंद्र सिंह राणावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की।
टेबल टेनिस प्रतियोगिता: विद्यालय के प्रिंसिपल सकाराम मीणा ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जब कि गजेंद्र सिंह उपविजेता रहे। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में छगनलाल लोंगेशा और उनकी टीम ने बेहतरीन तालमेल और प्रदर्शन करते हुए मुकाबले में जीत हासिल की।

समारोह के अंत में आए हुए अतिथियों द्वारा सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन से शिक्षकों में एक नई ऊर्जा और खेल के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर पीटीआई महमूद खान पठान, किशोर सिंह देवड़ा, प्रवीण सिंह चौहान, शंकर लाल मीणा, सुरेश कुमार, महावीर सिंह, रवि बारूपाल एवं काफी संख्या में शिक्षक बंधु उपस्थित रहे।

Screenshot
Previous Post

बीजापुर हर हर गंगे तीर्थ स्थल से निकली कावड़ यात्रा, हर मस्त महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक, जगह जगह हुआ स्वागत

Next Post

तखतगढ-पीएम श्री विधालय मे भामाशाह के सहयोग से रक्षा बंधन के उपलक्ष मे “राखी से रक्षा” अभियान का शुभारंभ

Next Post

तखतगढ-पीएम श्री विधालय मे भामाशाह के सहयोग से रक्षा बंधन के उपलक्ष मे "राखी से रक्षा" अभियान का शुभारंभ

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page