• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

बीजापुर में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने की जनसुनवाई, ग्रामीणों की समस्याओ के किए समाधान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 24, 2026
in Local
0
बीजापुर में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने की जनसुनवाई, ग्रामीणों की समस्याओ के किए समाधान

PALI SIROHI ONLINE

बीजापुर निवास पर विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने की जनसुनवाई

बाली। बीजापुर स्थित निवास पर बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने जनसुनवाई कर क्षेत्र से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं विभिन्न जनप्रतिनिधि अपनी समस्याएं लेकर विधायक के समक्ष पहुंचे।

जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, राजस्व सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक राणावत ने मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान करने तथा आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में कई समस्याओं के समाधान एवं कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

View this post on Instagram

Screenshot
Previous Post

बारावफात पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

Next Post

बीजापुर हर हर गंगे तीर्थ स्थल से निकली कावड़ यात्रा, हर मस्त महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक, जगह जगह हुआ स्वागत

Next Post

बीजापुर हर हर गंगे तीर्थ स्थल से निकली कावड़ यात्रा, हर मस्त महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक, जगह जगह हुआ स्वागत

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page