PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
*’बारावफात पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त’*
पाली, 24 अगस्त। बारावफात पर्व के अवसर पर जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के लिए 18 कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए ।
जिला मजिस्ट्रेट पाली द्वारा जारी आदेश के अनुसार उपखण्ड मजिस्ट्रेट, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को उनके संबंधित क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपखण्ड मजिस्ट्रेट पाली को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र पाली, तहसीलदार पाली को पाली शहर, उपखण्ड मजिस्ट्रेट रोहट को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र रोहट तथा तहसीलदार रोहट को कस्बा रोहट के लिए नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाली को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र बाली, तहसीलदार बाली को फालना पुलिस थाना क्षेत्र, नायब तहसीलदार बेडा को उप तहसील क्षेत्र बेडा, नायब तहसीलदार नाणा को उप तहसील क्षेत्र नाणा तथा उपखण्ड मजिस्ट्रेट सुमेरपुर को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र सुमेरपुर का दायित्व सौंपा गया है।
तहसीलदार सुमेरपुर को सांडेराव पुलिस थाना क्षेत्र, उपखण्ड मजिस्ट्रेट देसूरी को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र देसूरी, तहसीलदार देसूरी को सादड़ी, घाणेराव व नाडोल क्षेत्र तथा उपखण्ड मजिस्ट्रेट रानी को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र रानी की जिम्मेदारी दी गई है। तहसीलदार रानी को खिंवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र तथा उपखण्ड मजिस्ट्रेट सोजत को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र सोजत का कार्यभार सौंपा गया है।
तहसीलदार सोजत को सोजत रोड एवं बगड़ी नगर पुलिस थाना क्षेत्र, उपखण्ड मजिस्ट्रेट मारवाड़ जंक्शन को सम्पूर्ण उपखण्ड क्षेत्र मारवाड़ जंक्शन तथा तहसीलदार मारवाड़ जंक्शन को पुलिस थाना सिरीयारी क्षेत्र एवं ग्राम आऊवा का दायित्व सौंपा गया है।
जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिए हैं कि सभी नियुक्त कार्यपालक मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेट को अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आवश्यकतानुसार ड्यूटी निर्धारित कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्यवाही करेंगे।

