• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

कांग्रेस प्रभारी बोले-गद्दारों को मौक नहीं मिलेगाः निकाय चुनाव को लेकर मिले 97 आवेदन, समर्थकों के साथ पहुंचे दावेदार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 24, 2026
in Local
0
कांग्रेस प्रभारी बोले-गद्दारों को मौक नहीं मिलेगाः निकाय चुनाव को लेकर मिले 97 आवेदन, समर्थकों के साथ पहुंचे दावेदार

PALI SIROHI ONLINE

सोजत-सोजत शहर में निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी दावेदारों से आवेदन लिए। सोजत के 40 वार्डों के लिए कांग्रेस पार्टी को कुल 97 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस ने इस बार ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी दी थी, लेकिन ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद दावेदारों को फिजिकल रसीद जमा कराने के लिए कांग्रेस भवन बुलाया गया।कांग्रेस नेताओं ने आवेदन स्वीकार किए

कांग्रेस के निकाय प्रभारी पाली नगर परिषद के पूर्व पार्षद महबूब टी, पीसीसी पर्यवेक्षक ललित बामनिया, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी निरंजन आर्य और महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला ने दावेदारों के आवेदन स्वीकार किए।

प्रभारी महबूब टी ने इस दौरान कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस बहुत कम अंतर से पीछे रह गई थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस बार योग्य, टिकाऊ और जिताऊ उम्मीदवारों का ही चयन किया जाएगा। पार्टी के साथ गद्दारी करने वालों को चुनाव में मौका नहीं मिलेगा।

समर्थकों के साथ आवेदन करने पहुंचे

कई दावेदार अपने समर्थकों और ढोल-धमाकों के साथ आवेदन जमा कराने पहुंचे। पर्यवेक्षकों सहित चुनाव समिति के सदस्यों ने उनसे जीत की रणनीति के बारे में पूछा। सभी दावेदार अपनी-अपनी चुनावी रणनीति पर्यवेक्षकों को समझाते नजर आए।

Previous Post

पाली-बंद मकान से सोने-चांदी के गहने, पंखे-बर्तन तक ले गए चोर, तीन महीने में दूसरी वारदात

Next Post

मनादर में गूंजे ‘जय बाबा री’ के जयकारेःबाबा रामदेवरा के लिए पैदल संघ हुआ रवाना, महाआरती में उमड़े लोग

Next Post
मनादर में गूंजे ‘जय बाबा री’ के जयकारेःबाबा रामदेवरा के लिए पैदल संघ हुआ रवाना, महाआरती में उमड़े लोग

मनादर में गूंजे 'जय बाबा री' के जयकारेःबाबा रामदेवरा के लिए पैदल संघ हुआ रवाना, महाआरती में उमड़े लोग

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page