PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के फालना के 25 वार्डो में भाजपा के 101 दावेदार, पालिका चुनाव की रणभेरी बजने के साथ ही राजनीतिक दलों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई भाजपा की ओर से ख़ुडाला फालना नगरपालिका के 25 वार्डों से पार्षद पद की उम्मीदवारी के लिए 101 दावेदारों ने निकाय चुनाव प्रभारी गेना राम मेघवाल, सह प्रभारी शिवराज सिंह राठौड़ एवं मेघाराम मेघवाल के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए दावेदार समर्थकों के साथ उत्साहपूर्वक आवेदन जमा कराने सुबह दस बजे से तीन बजे तक आवेदन जमा कराने का समय निर्धारित था
इसके बावजूद अंतिम समय तक आवेदन केंद्र पर दावेदारों व कार्यकर्ताओं की भीड़ बनी रही पच्चीस वार्डों के लिए 101 दावेदार सामने आने से भाजपा के भीतर टिकिट को लेकर मुक़ाबला रोचक हो गया है आवेदन प्रक्रिया के दौरान दावेदारों ने अपने अपने वार्डों में जीत का गणित बताते हुए हैं पार्टी के समक्ष अपनी मज़बूत दावेदारी पेश की
इस अवसर पर जिला महामंत्री भरत त्रिवेदी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिदावत आहोर निकाय चुनाव प्रभारी राम किशोर गोयल,मंडल महामंत्री अमित मेहता रूपा राम चौधरी नि वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष ललिता रमेश शाह एवं आदि भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

