PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-सिरोही शहर में रविवार को 51 कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। श्याम भारती महाराज के सानिध्य में महादेव भक्तों ने पवित्र नदियों और जलाशयों से जल भरकर राज राजलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
सुबह 8:00 बजे रामझरोखा पर पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। कावड़िए “हर-हर महादेव” के जयकारों केसाथ शहर के विभिन्न मार्गों से गुज़रे।
नगर भ्रमण के बाद भक्त 1 किलोमीटर ऊंची पहाड़ी पर स्थित राज राजलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के पश्चात मंदिर परिसर में सुंदरकांड का पाठ किया गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।
इस आयोजन में अमृत, प्रवीण, मनीष, धीरज, सुरेश, अशोक, सुजाराम, मनीष, वागा राम, खुशवंत, अर्जुन, दिलीप, चुनीलाल और शांतिलाल सहित कई भक्तों ने भाग लिया। भक्तों ने क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ जलाभिषेक किया।
यात्रा के दौरान डीजे, ढोल-नगाड़ों और “हर-हर महादेव” व “जय भोलेनाथ” के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। प्रशासन और स्थानीय समिति द्वारा कावड़ यात्रा के मार्ग पर पीने के पानी, फलाहार, नाश्ता और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

