• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

जनगणना कार्मिकों को मानदेय भुगतान की मांग तेजः 2 महीने बाद भी है पेंडिंग, कर्मचारियों में बढ़ा असंतोष

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 23, 2026
in Local
0
जनगणना कार्मिकों को मानदेय भुगतान की मांग तेजः 2 महीने बाद भी है पेंडिंग, कर्मचारियों में बढ़ा असंतोष

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-जनगणना के प्रथम चरण का काम पूरा हुए करीब 2 महीने बीत जाने के बावजूद कार्मिकों को मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। इससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ, जिला सिरोही ने निदेशक, जनगणना संचालन राजस्थान बिष्णु चरण मलिक को पत्र और ई-मेल के माध्यम से इस संबंध में अवगत कराया है और लंबित मानदेय के शीघ्र भुगतान की मांग की है।

महासंघ के पूर्व प्रदेश संयुक्त महामंत्री गोपाल सिंह रावपोसालिया और राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ, जिला सिरोही के जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह भाटी मोहब्बत नगर ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण का कार्य कार्मिकों ने निर्धारित समय में सफलतापूर्वक पूरा किया था। भीषण गर्मी के दौरान अपने नियमित विभागीय दायित्वों के साथ उन्होंने यह महत्वपूर्ण कार्य पूरी जिम्मेदारी से संपादित किया, लेकिन कार्य पूर्ण होने के लगभग 2 महीने बाद भी उन्हें मानदेय नहीं मिला है।

पेंडिंग मानदेय का जल्द भुगतान करने की मांग

महासंघ ने जनगणना संचालन राजस्थान के निदेशक से पूरे मामले का तत्काल संज्ञान लेने और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया है। उन्होंने प्रथम चरण में कार्यरत सभी कार्मिकों के लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान करवाने की पुरजोर मांग की है।

पदाधिकारियों का कहना है कि मानदेय के समय पर भुगतान और उपार्जित अवकाश की प्रक्रिया पूरी होने से कर्मचारियों में व्याप्त असंतोष दूर होगा।

Previous Post

नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने के आदेश

Next Post

सिरोही में 51 कावड़ यात्रा निकाली गईः श्याम भारती महाराज के सानिध्य में महादेव भक्तों ने किया जलाभिषेक

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page