• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली जिले में नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 23, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

पाली जिले में नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
पाली, 22 अगस्त। जिले की नगर निगम एवं सभी नगर पालिकाओं क्षेत्र के लिए रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्ति किए गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर  ने आदेश जारी कर राजस्थान नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 9 के अनुसरण में जारी पूर्व के आदेशों को अधिक्रमित करते हुए रिटर्रिंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए। उन्होंने नगर निगम पाली के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरक्त जिला मजिस्ट्रेट बाली शैलेन्द्र सिंह को रिटर्निंग अधिकारी एवं विशेषाधिकारी चौधरी बिरजु गोपाल, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट विमलेन्द्र सिंह राणावत, पाली तहसीलदार सुनील कुमार, निर्वाचन तहसीलदार सुश्री नेहा चौधरी एवं उप पंजीयन प्रथम शिवजी राम बावरी को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्ति किया गया।

इसी प्रकार नगर पालिका सोजत सिटी के लिए उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश को रिटर्निंग अधिकारी एवं सोजत तहसीलदार कूपसिंह, नायब तहसीलदार सोजत मोहनलाल को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, नगर पालिका सोजत रोड़ के लिए उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक भागीरथ राम को रिटर्निंग अधिकारी एवं रोहट तहसीलदार दिलीप सिंह व बगड़ी नायब तहसीलदार माधुराम को सहायक रिटर्रिंग अधिकारी लगाया गया।

नगर पालिका मारवाड़ जंक्शन के लिए मारवाड़ जंक्शन उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट महावीर सिंह जोधा को रिटर्रिंग अधिकारी एवं मारवाड़ जंक्शन तहसीलदार भागीरथ चौधरी को सहायक रिटर्रिंग अधिकारी नियुक्त किया गया।

नगर पालिका सादड़ी के लिए देसूरी उपखण्ड अधिकारी व उपखण्ड मजिस्ट्रेट विश्वजीतसिंह को रिटर्निंग अधिकारी व देसूरी तहसीलदार फतेह सिंह राठौड़ को सहायक निटर्रिंग अधिकारी, नगर पालिका बाली के लिए बाली उप पंजीयक जितेन्द्र सिंह राठौड़ को रिटर्रिंग अधिकारी व बाली तहसीलदार सुरज पाल सिंह को सहायक रिटर्रिंग अधिकारी, नगर पालिका खुडाला फालना स्टेशन के लिए बाली उपखण्ड अधिकारी व उपखण्ड मजिस्ट्रेट दिनेश विश्नोई को रिटर्निंग अधिकारी एवं बेडा नायब तहसीलदार वीरेन्द्र सिंह शेखावत नियुक्त किया गया।

नगर पालिका रानी खुर्द के लिए रानी उपखण्ड अधिकारी व उपखण्ड मजिस्ट्रेट श्रीमती शिवा जोशी को रिटर्निंग अधिकारी एवं रानी तहसीलदार अंबाराम बोसिया को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, नगर पालिका सुमेरपुर के लिए उपखण्ड अधिकारी व उपखण्ड मजिस्ट्रेट कालूराम कुम्हार को रिटर्निंग अधिकारी व सुमेरपुर तहसीलदार मोहनलाल को सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं नगर पालिका तखतगढ़ के लिए रोहट उपखण्ड अधिकारी व उपखण्ड मजिस्ट्रेट पूरन कुमार को रिटर्निंग अधिकारी तथा देसूरी तहसीलदार राजेन्द्रसिंह राजपुरोहित को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Screenshot
Previous Post

पाली-समझाइश पर परिजनों ने उठाया शवः आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी की मांग के आश्वासन पर माने परिजन

Next Post

नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने के आदेश

Next Post

नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर लाइसेंसी शस्त्र जमा कराने के आदेश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page