• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

डॉक्टर पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने व मारपीट का केस दर्ज

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 23, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

भीनमाल-राजकीय अस्पताल में 18 अगस्त को इलाज करवाने पहुंचे एक व्यक्ति ने डॉक्टर पर जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, भीनमाल निवासी कमलेश कुमार पुत्र मोहनलाल मेघवाल 18 अगस्त सुबह 10 बजे इलाज के लिए गए थे।

वे डॉ. नेमीचंद सांघवी के चैंबर में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। वहीं डॉक्टर अन्य कर्मचारियों के साथ चिकित्सक हंसी मजाक किए जा रहा थे। मैंने मरीजों को देखने को कहा तो डॉक्टर ने कथित रूप से उनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया व मामले में झूठा फंसाने की धमकी दी। विरोध पर चिकित्सक व स्टाफ ने मारपीट की। अंगुली में चोट भी पहुंची। पुलिस ने 20 अगस्त को एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत जांच शुरू की है। जांच डिप्टी शंकरलाल को दी। इधर, चिकित्सक डॉ. सांघवी पर मारपीट मामले में गिरफ्तार वकील कमलेश कुमार की जमानत मंजूर हो गई। डॉ. संघवी ने बताया कि मुझे वकील एससी एसटी केस में फंसाने की धमकी दे रहा था। मैंने उसको कोई अपमानित नहीं किया। उल्टा मेरे साथ मारपीट की।

Screenshot
Previous Post

रानी ब्लॉक प्रभारी एवं जिला महासचिव मीणा ने रानी नगर पालिका क्षेत्र का किया दौरा

Next Post

पाली-चोरी की बाइक से नाबालिग को अगवा कर 3 दिन दुष्कर्म

Next Post

पाली-चोरी की बाइक से नाबालिग को अगवा कर 3 दिन दुष्कर्म

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page