• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

फालना- विद्युत निगम में निजीकरण के विरोध में अधिकारी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 25, 2026
in Local
0
फालना- विद्युत निगम में निजीकरण के विरोध में अधिकारी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया

PALI SIROHI ONLINE

फालना-डिस्कॉम फालना,जोधपुर डिस्कॉम संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में विद्युत निगम में प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में समस्त अधिकारी व कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर निजीकरण के प्रयास का विरोध प्रकट किया।जोधपुर विद्युत वितरण श्रमिक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष सुख सिंह खंगारोत ने बताया कि सरकार द्वारा निजीकरण की कार्रवाई में पाली सर्कल को पायलट प्रोजेक्ट के तौर  निजीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है,

जबकि यहां की बिलिंग दक्षता 99.91 प्रतिशत यानी लगभग हर उपभोक्ता का बिल बन रहा हैऔर वसूली हो रही है।बिजली चोरी और वितरण नुकसान 4% से भी काम है जो की राष्ट्रीय औसत से काफी बेहतर है।जबकि दूसरे सर्कल घाटे में चल रहे हैं उनका निजीकरण नहीं किया जा रहा है।अतः जोधपुर डिस्कोम संयुक्त संघर्ष समिति यह मांग करती है कि उक्त निजीकरण के प्रयास को तुरंत बंद किया जाए।

विरोध प्रदर्शन में सहायक अभियंता राजकुमार मीणा ,कनिष्ठ अभियंता छगन गहलोत ,सुख सिंह खंगारोत, जीवन देवासी ,नथाराम गहलोत ,सुरेंद्र सिंह मीणा ,दीपक चौरसिया ,हर्षवर्धन सिंह शक्तावत, महेंद्र सिंह मेंफ़ावत ,पूरन सिंह भाटी ,पोसाराम ,फोरू लाल, अशोक पुरी, भगवती प्रसाद, देवाराम परिहार,कैलाश चंद, मनोज फौजदार,मोहम्मद यूसुफ, अकरम ,वीरेंद्र सिंह ,जितेंद्र सिंह, संजय वर्मा ,अविनाश मीणा, रतनलाल मीणा, रूपवंती, बबीता ,रेनू ,बिना गुर्जर , रघुवीर सिंह, कैलाश कुमार,शंकरलाल बोराणा, नारायण माली ,संदीप , मनोज फौजदार आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

बेडा की महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय में 22 बालिकाओं को निःशुल्क साइकिल वितरण

Next Post

बाली में पेंशनर समाज उप शाखा सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया

Next Post
बाली में पेंशनर समाज उप शाखा सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया

बाली में पेंशनर समाज उप शाखा सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page