PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली में तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार किसान को कुचल दिया। हादसे में रामासिया गांव निवासी किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है।
सदर थानाप्रभारी कपूराराम ने बताया- रामासिया निवासी राणाराम (62) पुत्र हंजाराम बाइक लेकर खेत से अपने घर रामासिया लौट रहे थे।
इसी दौरान मेडिकल कॉलेज के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद राणाराम कंटेनर के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मॉच्र्युरी में रखवाया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर गाड़ियों की कतार लग गई और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था सुचारू करवाई।

