PALI SIROHI ONLINE
सांचौर-चितलवाना पुलिस ने रेप के मामले में ढाई साल से फरार चल रहे 15 हजार इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी गुजरात के कांडला पोर्ट से की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खेताराम (38) के रूप में हुई है। आरोपी झाब पुलिस थाने के एक अन्य मामले में भी करीब दो साल से स्थायी वारंटी था।
गुजरात के कांडला पोर्ट से किया गिरफ्तार
जालोर एसपी शैलेन्द्रसिंह इन्दोलिया के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी खेताराम को कांडला पोर्ट और उसके आसपास के क्षेत्र से दस्तयाब किया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और अपनी फरारी कांडला पोर्ट, गुजरात के आसपास के क्षेत्रों में काट रहा था। गिरफ्तार आरोपी से प्रकरण के संबंध में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल लक्ष्मणसिंह की विशेष भूमिका रही, जबकि कॉन्स्टेबल मघाराम भी टीम में शामिल थे।

