• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

मुंडारा से मंत्री ओटाराम देवासी ने की प्लास्टिक मुक्त की शुरुआत, बीडीओ ने दिलाई प्लास्टिक उपयोग नही करने की दिलाई शपथ

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 22, 2026
in Local
0
मुंडारा से मंत्री ओटाराम देवासी ने की प्लास्टिक मुक्त की शुरुआत, बीडीओ ने दिलाई प्लास्टिक उपयोग नही करने की दिलाई शपथ

PALI SIROHI ONLINE

चामुण्डा माता मंदिर से राज्य मंत्री देवासी ने की शुरुआत,बीडीओ ने दिलाई प्लास्टिक नहीं उपयोग करने की शपथ

मुंडारा। राज्य सरकार के स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत मुंडारा को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम का आगाज ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज,आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने शनिवार को चामुण्डा माता मंदिर परिसर से किया गया।देवासी ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत मंदिर परिसर में अधिकारियों ने साथ साफ-सफाई भी की व कचरा संग्रहण कर ट्रैक्टर ट्रॉली में डाला।

        पंचायत समिति बाली के विकास अधिकारी भोपाल सिंह जोधा, अतिरिक्त विकास अधिकारी बाली अशफ़ाक़ अली,अतिरिक्त विकास अधिकारी सुमेरपुर हसमुखकुमार,प्रशासक प्रवीण वैष्णव,ग्राम विकास अधिकारी कपूराराम देवासी के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने मंदिर परिसर सहित बाजार की दुकानों पर जाकर दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी।

  राज्यमंत्री देवासी ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के साथ-साथ मानव,पशु-पक्षियों के जीवन के लिए भी घातक है। उन्होंने गावं के सभी दुकानदारों,दूध डेयरी संचालकों, चाय-नाश्ता एवं फल-सब्जी विक्रेताओं को अपनी दुकानों पर प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कागज एवं कपड़े की थैलियों का उपयोग करें। साथ ही प्रत्येक दुकान पर एक कचरा पात्र रखकर कचरे को नियमित कचरा वाहन में डालें।

  विकास अधिकारी भोपाल सिंह जोधा ने बताया कि आज प्रथम दिन केवल समझाइश और अपील की जा रही है। यदि दो दिन बाद भी कोई दुकानदार सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करता पाया गया तो प्रशासन द्वारा भारी जुर्माना एवं कानूनी कार्यवाही की जाएगी,जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित दुकानदार की होगी।
इस अवसर पर अधिकारियों ने ग्रामवासियों से भी अपील की कि वे बाजार जाते समय कपड़े की थैली साथ लेकर जाएं और प्लास्टिक मुक्त ग्राम बनाने में सहयोग करें।

इस अभियान में ग्राम पंचायत के वार्डपंच गिरधारीलाल मेवाड़ा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।   विकास अधिकारी ने विद्यालय का भी निरीक्षण किया।

वीडियो

View this post on Instagram

वीडियो

Screenshot
Previous Post

मुंडारा में महिला कावड़ियों ने 51 लीटर जल से जलाभिषेक किया

Next Post

सोजतरोड पिकअप चोरी की वारदात का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफतार

Next Post
सोजतरोड पिकअप चोरी की वारदात का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफतार

सोजतरोड पिकअप चोरी की वारदात का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफतार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page