PALI SIROHI ONLINE
मुंडारा में महिला कावड़ियों ने 51 लीटर जल से जलाभिषेक किया
मुंडारा।आईदानपुरा स्थित साध्वी रामपुरी महाराज कुटिया साध्वी भूमिकापुरी महाराज के सान्निध्य में महिला कावड़ियों ने चम्पा विहार से पशुपतिनाथ मंदिर तक कांवड़ यात्रा निकाली।
आईदानपुरा,राजपुरोहित व शनैश्वर मोहल्ला एवं गावं के अलग अलग मौहल्लों की 30 महिला कावड़ियों ने चम्पा विहार जल स्रोत्र से 51 लीटर जल भरकर पैदल कांवड़ यात्रा बड़लेश्वर हनुमान मंदिर से रजगा वाला पशुपतिनाथ मंदिर तक ढ़ोल-थाली की मधुर आवाज,भोलेनाथ के जयकारों के साथ पहुँची।
महिला कावड़ियों ने पशुपतिनाथ महादेव का 51 लीटर जल से जलाभिषेक किया।महिला कावड़ियों ने जलाभिषेक करने के बाद भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर भजन कीर्तन किए।व भोलेनाथ के दरबार में शीश नवाकर परिवार की खुशहाली व बारिश होने की कामना की।


