PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-रामलाल मीणा ने भीनमाल उपखंड अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने भीनमाल उपखंड कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाला।
पदभार संभालने के बाद मीणा ने कार्यालय की व्यवस्थाओं और प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ आवश्यक चर्चा भी की।इससे पहले आईएएस अधिकारी मोहित कासनिया भीनमाल के उपखंड अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। अब उनके स्थान पर रामलाल मीणा ने यह दायित्व संभाला है।
पदभार ग्रहण करने के बाद मीणा ने कहा कि उपखंड क्षेत्र में आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। इस संबंध में उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की।


