• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

ACB ने भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जागरूकः शिकायत करने और जीरो टॉलरेंस नीति पर दी जानकारी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 21, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

रेवदर, सिरोही-भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा रेवदर के मंडार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम हुए। शहर स्थित ब्रह्माकुमारी भवन में हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक करना और शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित करना था। इसमें जीरो टॉलरेंस नीति और भ्रष्टाचार रोकने में आमजन की भूमिका पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, व्यापारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य और आम नागरिक उपस्थित थे। ACBके एएसपी रामेश्वर लाल ने भ्रष्टाचार रोकने में आमजन की जागरूकता और सहभागिता को बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने लोगों से बिना किसी भय के भ्रष्टाचार संबंधी जानकारी ACB को देने की अपील की।एएसपी ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने ACB की कार्यप्रणाली, शिकायत प्रक्रिया और भ्रष्टाचार के मामलों में सतर्कता बरतने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ये भी कहा कि सरकारी काम के लिए रिश्वत मांगे जाने पर संबंधित एजेंसी को सूचित करें या टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।

रामेश्वर लाल ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई केवल सरकारी एजेंसियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि यदि आमजन भ्रष्टाचार के मामलों में आवाज उठाएं और समय पर शिकायत करें, तो इस पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाने और अपने आसपास ऐसी गतिविधियों के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर हेड कॉन्स्टेबल ईशुकंवर, हेमेंद्र सिंह देवड़ा और महेंद्र कुमार सहित ACB के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद थे।

Screenshot
Previous Post

जगद्‌गुरु शंकराचार्य ने नंदगांव में दिया गोसेवा का संदेशः कहा- संसार जुटाते-जुटाते मनुष्य जीवन व्यर्थ न चला जाए

Next Post

रामलाल मीणा ने एसडीएम का पदभार संभालाः प्रशासनिक व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने पर जोर दिया

Next Post

रामलाल मीणा ने एसडीएम का पदभार संभालाः प्रशासनिक व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने पर जोर दिया

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page